Hanuman Chalisa

इस वजह से शूट नहीं होता रजनीकांत की मौत का सीन

Webdunia
सुपरस्टार रजनीकांत एक ऐसा नाम है जो सिर्फ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। उनका रजनीकांत साउथ में अपने अभिनय और स्टाइल के लिए जाने जाते है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्में उनके नाम से हिट हो जाती है। 
 
रजनीकांत की फैन फालोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब रजनी की फिल्म रिलीज होती है तो फैंस सुबह पांच बजे ही सिनेमाघर के बाहर पहुंच जाते है और सिनेमाघर मालिकों को शो तभी शुरू करना पड़ता है। इसका ताजा उदाहरण उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 2.0 में देखने को मिला था। जब दर्शक सुबह 4 बजे ही सिनेमाघरों में पहुंच चुके थे।
 
रजनीकांत के फैंस की दीवानगी ऐसी है कि वो उन्‍हें भगवान की तरह पूजते हैं। रजनीकांत जब पर्दे पर आते है तो फैंस खुशी से सिक्के उछालते हैं और कई बार एक साथ कई सिक्के पड़ने पर सिनेमाघर के पर्दे तक फट गए। बाद में सिनेमाघर में सिक्के ले जाने पर पाबंदी लगानी पड़ी। रजनीकांत फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं जो 60 की उम्र के बाद लीड हीरो का रोल कर रहे हैं। 
 
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की लोकप्रियता इतनी है कि उनकी फिल्म के डायरेक्टर्स को भी यह डर लगता है कि अगर उन्होंने स्क्रीन पर रजनीकांत को मरते दिखाया तो फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। इस वजह से पिछले कई सालों से रजनी ने स्‍क्रीन पर मौत का सीन नहीं किया है। 
 
रजनीकांत हिंदी, कन्‍नड़, मलायलम, बंगाली और अंग्रेजी फिल्‍मों में भी काम कर चुके हैं, लेकिन उन्‍होंने कभी मराठी फिल्‍मों में काम नहीं किया, जबकि रजनीकांत मूलरूप मराठी हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 2.0 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं और यह फिल्म अगले साल चीन के बॉक्स ऑफिस पर भी 56 हजार स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'पेड्डी' का धमाकेदार डांस नंबर 'हेल्लाल्लालो' हुआ रिलीज, जाह्नवी कपूर संग राम चरण की केमिस्ट्री ने मचाया तहलका

करियर के शुरुआती दौर में मॉडलिंग करने के लिए ऐश्वर्या राय को मिले थे महज इतने रुपए

आतंकियों ने बम से उड़ा दिया था कुणाल खेमू का घर, बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट रखा था इंडस्ट्री में कदम

राम चरण से हुई बड़ी चूक, जसप्रीत बुमराह को बताया फुटबॉलर, बाद में हाथ जोड़कर मांगी माफी

Cannes 2026 में सान्या ठाकुर का राधा रानी अवतार, रेड कार्पेट पर छाई भारतीय संस्कृति

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख