Hanuman Chalisa

ये 5 Japnese Anime जो आपको जरूर देखनी चाहिए

Webdunia
Top 5 Anime Movies
क्या आप भी नारूटो या वन पीस के फैन हैं? क्या आपको भी एनिमे की ग्राफ़िक टी-शर्ट पहनना बहुत पसंद है? तो ये आर्टिकल आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है। भारत में जैपनीज़ एनिमे की लोकप्रिता काफी तेज़ी से बढ़ रही है। हाल ही में रिलीज़ हुई ‘suzume’ फिल्म हॉउसफुल गई है और कई लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया है। ऐसी ही कई एनिमे फिल्म हैं जो आपको दुनिया देखना का अलग नजरिया प्रदान करेंगी। इन फिल्मों से आप ह्यूमैनिटी, पैरेलल वर्ल्ड और लाइफ के महत्व को बहुत गहराई से समझ सकते हैं। चलिए जानते हैं 5 टॉप एनिमे फिल्म के बारे में जो आपको ज़रूर देखनी चाहिए।

1. Your Name: इस फिल्म को पहली केटेगरी में रखना बहुत ज़ाहिर सी बात है। अगर आपने यह फिल्म अभी तक नहीं देखि है तो आप एनिमे फैन की लिस्ट में थोड़ा पीछे हैं। इस फिल्म को मकोटो शिंकाई ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में पैरेलल यूनिवर्स में एक टीनएज लड़का और लड़की की कहानी है। ये दोनों अपनी बॉडी एक्सचेंज करते हैं और कहानी आगे बढ़ने के साथ काफी अलग मोड़ लेती है। इस फिल्म को एनिमे की सबसे बेस्ट फिल्म माना जाता है।

2. Suzume: आपने इस फिल्म का गाना इंस्टाग्राम रील में काफी सुना होगा। यह फिल्म भारत में 21 अप्रैल 2023 को रिलीज़ हुई है और इसके डायरेक्टर भी मकोटो शिंकाई हैं। इस फिल्म में सुजुमे नामक एक लड़की की कहानी बताई है जो अपनी सुपरपॉवर से जापान के खतरे को देख सकती है। इस कहानी में उसकी मुलाकात सोता और डाइजीन से होती है। कहानी का क्लाइमेक्स भी बहुत खूबसूरत है। साथ ही इस फिल्म में कॉमेडी भी मौजूद है जो एंटरटेनमेंट का परफेक्ट डोज़ है।


3. Grave of the Fireflies: यह फिल्म सबसे सैड एनिमे फिल्म मानी जाती है। यह फिल्म रोमांटिक नहीं है बल्कि इसमें एक बड़े भाई और छोटी बहन की कहानी है। यह फिल्म 1998 में रिलीज़ हुई थी और isao takahata द्वारा इसे डायरेक्ट किया गया था। इस फिल्म की कहानी द्वतीय विश्व युद्ध पर बनाई गई है, जब अमेरिका के हमले के बाद जापान में कई परिवार बिछड़ गए थे। आपको इस फिल्म को ज़रूर देखना चाहिए क्योंकि इसमें परिवार और बहन-भाई के रिश्ते को बहुत खूबसूरती से वर्णित किया है।

4. A Silent Voice: यह एनिमे भी काफी सैड है। इस एनिमे फिल्म में एक स्कूल का लड़के और लड़की की कहानी है। इस फिल्म में लड़की सुन नहीं सकती है और वो लड़का इस लड़की को बहुत परेशान करता है। कहानी के साथ पैरेलल यूनिवर्स का कांसेप्ट देखने मिलता है। इस फिल्म को नाओको यमादा द्वारा डायरेक्ट किया गया है। साथ ही यह फिल्म 2016 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के ज़रिए आपका लोगों के प्रति नजरिया बदल सकता है।

5. Spirited Away: इस फिल्म को भले ही लास्ट में रखा गया है पर यह फिल्म एनिमे लवर्स में बहुत लोकप्रिय है। इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड से भी नवाज़ा गया है। यह फिल्म 2001 में रिलीज़ हुई थी और हायो मियाज़ाकि ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी 10 साल की बच्ची चिहिरो के बारे में है। चिहिरो एक अजीब सी दुनिया में अपने पेरेंट्स के साथ आती है जिसमें उसके पेरेंट्स सुअर बन जाते है। अपने पेरेंट्स को बचाने के लिए चिहिरो काफी मुश्किलों का सामना करती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

भारत भाग्य विधाता: जॉन अब्राहम की दरियादिली से कंगना रनौट को मिला टाइटल

आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी बार करेंगे शादी, गौरी स्प्रैट बनेंगी दुल्हन!

25 साल पूरे होने पर दोबारा रिलीज हो रही है आमिर खान की 'लगान', मेकर्स ने जारी किया दिल छू लेने वाला ट्रेलर

तमिल फिल्म 'किलर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, शूटिंग के दौरान फटा सिलेंडर, एक की मौत

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख