ट्यूबलाइट फ्लॉप हुई है सलमान खान नहीं... जोरदार वापसी करेंगे

Webdunia
ट्यूबलाइट की असफलता से उन लोगों के स्वर तेज हो गए जो सलमान खान की सफलता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। सलमान का नाम बॉक्स ऑफिस पर चलता नहीं दौड़ता है। उनकी जो भी फिल्म आती वो सुपरहिट रहती है। पिछले सात-आठ वर्षों से उन्होंने तमाम लोगों को पछाड़ रखा था। लोग उनकी आलोचना भी करते, लेकिन फिल्म की सफलता के नीचे उनकी आवाज दब जाती थी। 
 
अब कहा जा रहा है कि सलमान का करियर भी ढलान की ओर है। उनके कट्टर प्रशंसकों ने भी उनसे मुंह मोड़ लिया है। तर्क दिया जा रहा है कि शुरुआती चार दिनों में फिल्म के कलेक्शन वैसे नहीं आए जैसे कि सलमान की फिल्मों के आया करते थे। यहां उनका स्टारडम चूका हुआ बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि यदि फिल्म खराब हो तो सलमान भी फिल्म नहीं चला सकते। 
 
आलोचना करने वाले भूल जाते हैं कि सलमान ने उन फिल्मों को भी बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाया है जो ज्यादातर दर्शकों को पसंद नहीं आई थी। रेडी, दबंग 2, बॉडीगार्ड जैसी फिल्में उन दर्शकों को भी पसंद नहीं आई थी जो कि मसाला फिल्मों के हिमायती हैं। बावजूद इसके ये फिल्में सफल रही थीं। 
 
ट्यूबलाइट की असफलता के पीछे कई कारण हैं। केवल एक फिल्म की असफलता से सलमान खान और उनके स्टारडम को खारिज करना सही बात नहीं है। सलमान अभी भी लोकप्रियता के शिखर पर हैं और कई सितारों के साथ ऐसा घटना घट जाती है जब उनकी सरपट दौड़ रही गाड़ी में ब्रेक लग जाता है। 
 
अमिताभ बच्चन जैसे सितारे ने भी आलाप या महान जैसी फ्लॉप फिल्में अपने शिखर दिनों में दी थी। आमिर खान की तलाश का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं था, लेकिन इन सितारों को फ्लॉप नहीं माना गया। क्या विराट कोहली ज़ीरो पर आउट होते हैं तो उन्हें चूका हुआ मान लिया जाएगा? 
 
बात इतनी सी है कि एक शुक्रवार सलमान के लिए बुरा साबित हुआ है। ये उनके लिए संकेत है कि स्टार होने के बावजूद वे चीजों को हल्के से नहीं ले सकते। कबीर खान पर अति विश्वास उन्हें ले डूबा है। टाइगर जिंदा है से वे जोरदार वापसी कर सकते हैं।
Show comments

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख