Hanuman Chalisa

बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा तुम बिन 2 का?

Webdunia
18 नवम्बर को दो फिल्मों के सीक्वल रिलीज हो रहे हैं। 'फोर्स 2' और 'तुम बिन 2'। वर्ष 2001 में अनुभव सिन्हा ने प्रियांशु चटर्जी, हिमांशु मलिक और संदाली सिन्हा को लेकर 'तुम बिन' बनाई थी। मधुर संगीत और रोमांस के कारण यह फिल्म हिट रही। इसकी सफलता ने सभी को चौंका दिया था। 
15 वर्ष बाद फिर अनुभव सिन्हा ने 'तुम बिन 2' नाम से सीक्वल बनाया है। अनुभव का कहना है कि ज्यादातर लोग उनसे पूछते थे कि इसका सीक्वल कब बनाएंगे? फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने हरी झंडी दिखा दी तो उन्होंने सीक्वल बना दिया। 
 
फिल्म के प्रदर्शन की तारीख बहुत पहले ही घोषित कर दी गई थी। तब यह सोचा नहीं था कि नोटबंदी हो जाएगी और लोग रुपये-पैसों को लेकर चिंता में पड़ जाएंगे। बॉक्स ऑफिस पर इसका असर पड़ रहा है इसके बावजूद 'तुम बिन 2' अपनी नियत तिथि पर ही प्रदर्शित होगी। 
 
फिल्म रिलीज के पहले ही सुरक्षित हो गई है। सभी खर्चों को जोड़ कर मात्र 14.50 करोड़ रुपये में इस फिल्म को पूरा किया गया है। इसमें से 12 करोड़ रुपये संगीत, सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स के बदले मिल चुके हैं। बचे ढाई करोड़ रुपये के लिए फिल्म को पांच करोड़ का व्यवसाय करना होगा और यह बहुत मुश्किल बात नहीं है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह कितना कलेक्शन करती है क्योंकि सिनेमाघर वालों को तो तभी आय होगी जब दर्शक फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदेंगे। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

एक रील के 76 लाख रुपए लेते हैं ओरी, शादी-बर्थडे पार्टी में बुलाने के इतने रुपए करते हैं चार्ज

मानवी गगरू ने खोली इंडस्ट्री की पोल, बताया करियर की शुरुआत में मिला था '1 लाख रुपए+कॉम्प्रोमाइज' का ऑफर

21 साल की हुईं सारा अर्जुन, विज्ञापन की दुनिया से शुरू हुआ था सफर

'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना रिलीज, अमृता फडणवीस अमृता फडणवीस की आवाज ने 'दीवाने हैं' को बनाया सुपरहिट ट्रैक

हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड वोस्लू की बॉलीवुड में एंट्री, 'राणाबाली' में निभाएंगे खतरनाक विलेन का किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख