Hanuman Chalisa

सुरा और सुंदरियों से घिरे रहने वाले विजय माल्या का बॉलीवुड कनेक्शन

Webdunia
आम लोग शराब किंग विजय माल्या को तब पहचानने लगे जब उसका कैलेण्डर चर्चा का विषय बनने लगा। इस कैलेण्डर की खासियत होती थी कम कपड़े पहनी खूबसूरत मॉडल्स, जिन्हें देख लोग आहे भरते थे। 
 
कैलेण्डर गर्ल बनने के लिए लड़कियों में होड़ मच जाती थी। फिल्मों के लिए जिस तरह ऑडिशन होता था, वैसी ही प्रक्रिया कैलेण्डर गर्ल बनने के लिए होती थी। कई लड़कियां चुन ली जाती थी, लेकिन अंतिम निर्णय विजय माल्या का ही होता था। 
 
कैलेण्डर में उन्हीं लड़कियों को अपना खूबसूरत बदन दिखाने का मौका मिलता था जिसकी खूबसूरती से यह शराब किंग मदहोश हो जाता था। इस कैलेण्डर के कारण विजय माल्या चर्चित हुआ और उसके बारे में जानने के लिए लोग उतावले हो गए। 
 
धनाढ्य तो कई लोग होते हैं और उनकी जीवनशैली आंखों को चकाचौंध कर देती है, लेकिन विजय माल्या की लाइफ स्टाइल से पता चलता था कि अय्याशी क्या होती है। सुरा और सुंदरी का जोड़ विजय माल्या को उन तथाकथित धनवानों से अलग करता था।  
 
अपने वैभव का फूहड़ प्रदर्शन विजय माल्या को बहुत पसंद था। एक हाथ में शराब का जाम और दूसरा हाथ किसी सुंदरी की कमर पर रख उनके अनेक फोटो देखने को मिलते थे। युवा लड़के यह देख जल जाते थे। तोंद निकले एक उम्रदराज को इस तरह देखना उनके लिए कष्टप्रद होता था। 
 
विजय माल्या के कई किस्से प्रचलित हैं। जाहिर सी बात है कि इनमें नमक मिर्च भी लगा है। कैसे वे समुंदर के बीच जहाज में कई दिनों तक सुंदरियों के साथ पार्टियां करते थे। उनके पास अनेक घर, कार और ऐसी नायाब चीजें थीं। 
 
वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल आईपीएल में विजय माल्या की टीम के लिए खेला करते थे। एक बार मुंबई में उन्होंने माल्या के घर ठहरने की गुजारिश माल्या से की जो मंजूर कर ली गई। उस घर में जाकर ऊंचे-पूरे क्रिस गेल ने अपने आपको बौना महसूस करने लगे और माल्या के राजसी ठाठ-बाट देख उनकी आंखें फटी रह गईं। 
 
माल्या की पार्टी चर्चा का विषय हुआ करती थी। महंगी शराब और सुंदरियां इन पार्टियों की शान हुआ करती थी। पेज थ्री पर छपने वाले चेहरे माल्या की पार्टियों में घुसने की जुगाड़ में रहते थे। मदमस्त माल्या इन पार्टियों में पैसा पानी की तरह बहाया करते थे। 
 
फिल्मों से माल्या का कोई नाता तो नहीं रहा, लेकिन फिल्मों में आने वाली कुछ हसीनाओं का रास्ता उनके कैलेण्डर से गुजर कर आया। उनके कैलेण्डर पर छपने वाली कई लड़कियों ने आगे चल कर बॉलीवुड में खासा नाम कमाया। 
 
लिसा हेडन, ईशा गुप्ता, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, नतालिया कौर, ब्रूना अब्दुल्ला, याना गुप्ता, न‍रगिस फाखरी जैसी सुंदरियों ने कैलेण्डर के जरिये ही फिल्मों में स्थान पाया। इनमें से कुछ की विजय के बेटे सिद्धार्थ से भी अच्छी दोस्ती रही है।
 
 
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

रिश्तों की गर्माहट और बदलते दौर की कहानी लेकर आ रही है फिल्म 'बैलेंस', दिखेगा रोहिताश्व गौड़ का नया अवतार

नेटफ्लिक्स पर छाई 'कर्तव्य', सैफ अली खान की फिल्म बनी ग्लोबल सेंसेशन

शाहरुख खान की 'किंग' के सेट पर भारी सुरक्षा, AI फैन एडिट के वायरल होने से मेकर्स की बढ़ी टेंशन

जैस्मीन सैंडलस के देहरादून कॉन्सर्ट में हुआ हादसा, बैरिकेडिंग टूटने से मची अफरा-तफरी

द इंडिया स्टोरी: खेती के ज़हर पर बनी फिल्म, काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े पहली बार दिखेंगे साथ

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख