Hanuman Chalisa

अक्षय कुमार से ये उम्मीद नहीं थी कि पैसों की खातिर करेंगे ये काम

Webdunia
बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (06:54 IST)
अक्षय कुमार को देखते ही सबसे पहले ध्यान फिटनेस पर जाता है। तंदुरुस्ती का पर्याय हैं वे। सदा लोगों को मोटिवेट करते रहते हैं। रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने के फायदे बताते रहते हैं। 4 बजे उठकर फिट रहने के लिए सारे जतन करते हैं। सूर्यास्त के बाद कुछ खाते नहीं है। वे अपनी फिटनेस और नियमों का सदैव डंका बजाते रहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री तो पार्टियों के लिए मशहूर है और अक्षय इनमें यदाकदा ही शिरकत करते हैं। पार्टी में शामिल भी हुए तो शराब और सिगरेट से दूर ही रहते हैं। 
इसी बीच पान मसालों के विज्ञापनों ने जोर पकड़ लिया है। इतने बड़े-बड़े सितारों को जोड़ लिया है और विज्ञापनों में इतना पैसा बहाते हैं कि हैरत होती है कि ये कितना कमाते हैं। केसर किसी ने खाई क्या, देखी भी नहीं होगी और ये इलायची, सुपारी और पान मसालों में केसर मिलाने का दावा करते हैं। 
 
अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ, महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, रितिक रोशन जैसे तमाम दिग्गज सुपारी, इलायची या पान मसालों का एड करते नजर आते हैं। हद तो तब हो गई थी जब जेम्स बांड की भूमिका अदा करने वाले हॉलीवुड सितारे से भी उन्होंने यह काम करवा लिया था। बाद में जब उस सितारे को पता चला कि माउथ फ्रेशनर के नाम पर वह कितनी खतरनाक चीज का विज्ञापन कर रहा है तो उसने करार तोड़ा। 
 
अमिताभ बच्चन ने भी जब इन खतरनाक उत्पादों का विज्ञापन शुरू किया था तो लोगों ने कहा कि आपको ये काम करने की क्या जरूरत है? आपके पास भरपूर मात्रा में नाम और दाम है। पहले तो बिग बी ने कुछ तर्क दिए, लेकिन बाद में जब लगा कि बात बिगड़ रही है तो फौरन ट्वीट किया कि वे करार तोड़ रहे हैं। इसके बावजूद अब तक उनके विज्ञापन टीवी पर नजर आ रहे हैं।
 
तंबाकू के खिलाफ लोगों को जागृत करने वाले, डॉक्टर्स के एसोसिएशन कई बार सितारों से कह चुके हैं कि इन उत्पादों के विज्ञापन ना करें क्योंकि इनके वो फैंस जो ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं होते इन चीजों का इस्तेमाल करना फैशन समझते हैं और फिर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। लेकिन पैसों की खनक के आगे ये सितारे खुद को लाचार पाते हैं। 
 
पुराना किस्सा है। शम्मी कपूर ने एक बार पान मसाले का विज्ञापन कर लिया। बात जब बड़े भाई राज कपूर को पता चली तो उन्होंने शम्मी को तलब किया कि पैसों की जरूरत थी तो मुझसे मांग लेते। यह विज्ञापन करने की जरूरत क्या है? खैर, अब नैतिकता की उम्मीद सिर्फ सितारों से ही करना भी नाइंसाफी है, लेकिन अक्षय की बात इसलिए कि ये स्वस्थ रहने को लेकर खूब बातें करते रहते थे और अब पैसों की खातिर वे भी पान मसाला यूनिवर्स का हिस्सा बन गए। खिलाड़ी कुमार से ये उम्मीद ना थी।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'पेड्डी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, राम चरण ने तीन अलग अवतार से जीता दिल

क्यों फ्लॉप हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'? आमिर खान ने सालों बाद खोला राज, शोले से कनेक्शन भी बताया

साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज

वीर पहाड़िया एक्शन-थ्रिलर 'बेनाम' में निभाएंगे लीड रोल, महेश भट्ट बने प्रेजेंटर

देसी कॉमेडी और इमोशन से भरपूर 'रजनी की बारात' का ट्रेलर रिलीज, उल्का गुप्ता बनीं बागी दुल्हन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख