Hanuman Chalisa

Ajay Devgn की फिल्म Raid 2 से क्या Vaani Kapoor का करियर पकड़ेगा रफ्तार

वाणी के करियर में कोई आवाज नहीं, बड़े स्टार्स के साथ फिल्म करने के बावजूद नहीं हुआ फायदा

समय ताम्रकर
मंगलवार, 9 जनवरी 2024 (18:43 IST)
 
वाणी कपूर की पहली फिल्म शुद्ध देसी रोमांस वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी। 11 साल का समय हो गया है। काफी पानी नदी में बह चुका है, लेकिन वाणी का करियर अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। बहुत कम फिल्में वाणी ने अब तक की है। हालांकि इन फिल्मों में नामी कलाकार थे, बड़ा बैनर और डायरेक्टर थे, लेकिन ये लोग भी वाणी के करियर को मजबूती नहीं दे पाए। 
 
रणवीर सिंह के साथ वाणी ने बेफिक्रे (2016) में की थी जिसे आदित्य चोपड़ा ने निर्देशित किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रही थी। इसके बाद वाणी को रितिक रोशन के साथ मूवी करने का मौका वॉर (2019) में मिला। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_)

 
वर्ष 2021 में वाणी ने अक्षय कुमार के साथ बेलबॉटम की। इसी साल आयुष्मान खुराना के साथ वे चंडीगढ़ करे आशिकी में नजर आईं। 2022 में वे रणबीर कपूर के साथ शमशेरा में दिखाई दीं। 2014 में एक तमिल फिल्म भी की। 
 
11 साल में वाणी कपूर ने महज 7 फिल्में की। बड़े हीरो, बड़े बैनर, बड़ा निर्देशक और हिट फिल्म देने के बावजूद वाणी को कोई फायदा नहीं हुआ। उनका करियर कछुआ चाल से चल रहा है या कहे कि कछुआ भी शरमा जाए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_)


 
आखिर क्या है वजह? 
वाणी कपूर ने फिल्में तो की, लेकिन कोई भी ऐसी फिल्म नहीं जिससे साबित हो सके कि वे दमदार एक्ट्रेस हैं। वे अपने अभिनय से दर्शकों न दिल जी सकी न कोई प्रभाव छोड़ सकी। माना कि कुछ एक्ट्रेसेस एक्टिंग न आने के बावजूद भी कामयाब रहीं। खूब फिल्में उन्हें मिली और खूब चलीं, लेकिन यहां भी वाणी खाली हाथ रही। उनके ग्लैमर या खूबसूरती का जादू दर्शकों पर नहीं चल पाया। वाणी को सोचना हो कि चूक कहां हो रही है। यश राज फिल्म्स का उन्हें काफी सपोर्ट भी मिला, लेकिन इसके बावजूद वाणी का करियर बिना आवाज सा लगता है। 

ALSO READ: ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में सनी लियोनी का किलर अंदाज, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_)

 
मिली अजय देवगन की फिल्म 
अजय देवगन अपनी सफल फिल्म 'रैड' का दूसरा पार्ट 'रैड 2' करने जा रहे हैं। इसमें बतौर हीरोइन वाणी कपूर को चुना गया है। क्या यह फिल्म वाणी के करियर को रफ्तार दे पाएगी, इसका जवाब वाणी के पास भी नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

'अपराजितो' फेम बंगाली निर्देशक अनिक दत्ता का निधन, छत से गिरकर गई जान

अबराम को एक्टर नहीं टेनिस प्लेयर बनता देखना चाहते हैं शाहरुख खान! बताई थी यह वजह

डीपनेक गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

सिनेमाघरों में भौकाल मचाने आ रही 'मिर्जापुर द मूवी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

क्या NEET विवाद पर बोलने की वजह से 'इंडियन आइडिल 16' से बाहर हुए विशाल ददलानी? सामने आया सच

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख