Hanuman Chalisa

डॉन 3 में शाहरुख खान की जगह होंगे रणबीर कपूर?

फिल्म इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि किंग खान के डूबते करियर को देख डॉन सीरिज का तीसरा भाग रणबीर कपूर को ऑफर किया गया था।

Webdunia
शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह नाकाम रही हैं। फैन, जब हैरी मेट सेजल और ज़ीरो तो सौ करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई। सू‍त्रों के अनुसार यह देखते हुए डॉन के मेकर्स ने शाहरुख के बजाय रणबीर कपूर को डॉन 3 का ऑफर दिया। 
 
रणबीर कपूर ने डॉन 3 का ऑफर यह कह कर ठुकरा दिया कि उनके पास पहले से ही बहुत फिल्में हैं। डॉन 3 को जो डेट्स चाहिए वो पहले ही बुक हो चुकी हैं लिहाजा वे डॉन 3 नहीं कर पाएंगे। साथ ही उन्हें यह भी लगा कि इस समय डॉन सीरिज की फिल्में करना थोड़ी जल्दबाजी होगी। कुछ सालों बाद जरूर वे इस तरह की फिल्में कर सकते हैं।



2006 में शाहरुख को लेकर फरहान अख्तर ने डॉन बनाई थी जो अमिताभ बच्चन अभिनीत 'डॉन' का रीमेक थी। इस फिल्म की कामयाबी के बाद 2011 में डॉन 2 बनाई गई। इस फिल्म के एंड में डॉन 3 की झलक दिखाई गई थी। आठ साल होने को आए, लेकिन डॉन 3 के केवल चर्चे ही सुनने को मिल रहे हैं। अब तक कोई भी अनाउंसमेंट इसके मेकर्स की ओर से नहीं किया गया है।



शाहरुख का बुरा दौर 
इस समय शाहरुख खान बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वे किस तरह की फिल्में करें। 'सारे जहां से अच्छा' जैसी फिल्म के लिए उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है, लिहाजा यह फिल्म अटकी हुई है। डॉन 3 को फरहान अख्तर जरूर बनाएंगे, लेकिन अभी वे स्क्रिप्ट पर ही काम कर रहे हैं। डॉन 3 को वे भव्य बजट बनाने का प्लान बना रहे हैं। शाहरुख का मार्केट नरम चल रहा है और रणबीर कपूर का गरम। डॉन 3 कौन बनेगा ये आने वाले दिनों में पता चलेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रेणुका शहाणे क्यों टीवी पर नहीं कर रही है काम?

मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

प्राइम डे 2026 का काउंटडाउन शुरू: 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं 15 से ज्यादा फिल्में और शोज, देखिए लिस्ट

61 साल की उम्र में आमिर खान रचायेंगे तीसरी शादी, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, जानें पूरी डिटेल्स

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख