रो-हिट शेट्टी फिल्म की ओपनिंग उम्दा रहने की एक और वजह है। रोहित शेट्टी का नाम। रोहित हिट पर हिट दिए जा रहे हैं और एक सितारे की तरह उनकी पहचान हो गई है। आम दर्शकों को पता है कि रोहित यह बात अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें क्या चाहिए। मसाला फिल्म बनाने में रोहित का इस समय कोई मुकाबला नहीं है। मनमोहन देसाई, डेविड धवन की तरह वे जनता की नब्ज पहचानते हैं। उनके द्वारा बनाई गई नौ में से सात फिल्में हिट रही हैं और वर्तमान में उनके इस रिकॉर्ड का मुकाबला करता कोई अन्य निर्देशक नजर नहीं आता। रोमांस, एक्शन और कॉमेडी का संतुलन बनाए रखना वे अच्छी तरह जानते हैं।
रोहित-अजय का सुपरहिट कॉम्बिनेशन रोहित और अजय की जोड़ी भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। गोलमाल सीरिज, ऑल द बेस्ट, बोल बच्चन और सिंघम जैसी कई सफल फिल्म दे चुके हैं। सिंघम रिटर्न्स की कहानी के बारे में सभी जानते हैं कि यह अच्छाई बनाम बुराई की कहानी है, लेकिन रोहित जिस अंदाज में उसे पेश करते हैं ये बाद दर्शकों की दिलचस्पी का कारण होती है। अजय को बाजीराव सिंघम के किरदार में न केवल आम दर्शक बल्कि पुलिस अधिकारी भी पसंद करते हैं।
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि 'सिंघम रिटर्न्स' बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत लेने में सफल रहेगी।