Dharma Sangrah

फिल्म का नाम 'दिल जंगली' इसलिए रखा : आलिया सेन

रूना आशीष
"दिल जंगली इस नाम के लिए मेरी समझ ये है कि आप जब प्यार करने लगते हैं तो कई बार आप कई चीज़ें ऐसी करते हैं जो आउट ऑफ कैरेक्टर होती हैं। आप अपनी आम या रोज़मर्रा के जीवन में शायद वो काम ना करें। शायद आप कपड़ों के मामले में बहुत ना सोचते हों, लेकिन जब प्यार में हो तो सोच समझ कर कपड़े चुनते हो। दिल जंगली का मतलब आप चौराहे पर खड़े हो कर चिल्लाते नहीं है, बस आप पागलपन की हद तक किसी से प्यार कर लेते हैं और उसके प्यार के लिए वो कर जाते हैं जो आप सोच भी नहीं सकते। ये है मेरी फिल्म।"
 
दिल जंगली की निर्देशक आलिया सेन के मुताबिक ये नाम उन्होंने बड़े ही प्यार से रखा है। आलिया विज्ञापन की दुनिया से ताल्लुक रखती हैं। वेबदुनिया संवाददाता रूना आशीष से बात करते हुए आलिया ने बताया कि विज्ञापन की दुनिया से फिल्मी दुनिया में आना मेरे लिए कुछ अलग रहा। वहां तो मैं पली बढ़ी। उस दुनिया में सब मुझे जानते थे। मुझे वहां लोगों ने काम करते देखा था। मुझे मालूम था कि एक दिन फिल्में बनानी हैं। 
 
फिल्म बनाते समय कोई दिक्कत आई? पूछने पर आलिया कहती हैं 'मैंने जब फिल्म लिखना शुरू की तो लग रहा था कि कहानी अच्छी बन जाएगी, लेकिन मैंने ऐड फिल्म बनाना नहीं छोड़ा। जब कहानी के सिलसिले में मैं जैकी भगनानी से मिली तो उन्होंने कहानी सुनते से ही हां कह दिया। जब तक फिल्म शुरू नहीं हुई मैं अपना काम करती रही।' 
 
महिला निर्देशकों के बारे में क्या कहेंगी? आलिया कहती हैं 'कुछ नहीं.. दरअसल मैं बमुश्किल 20 साल की रही होऊंगी जब मैंने दिल्ली में ऐेड फिल्मों में काम करना शुरू किया। वहां तो मैंने आर्ट डिपार्टमेंट के नाम पर कुछ कारपेंटर्स को देखा था। ये बात आज से करीब 20 साल पहले की है। जब मैं मुंबई आई तो इतनी खुश हुई कि यहां तो आर्ट डायरेक्टर से ले कर कपड़े तक सभी डिपार्टमेंट के लिए लोग हैं। मुझे कभी नहीं लगा कि मैं एक लड़की हूं। 
 
दिल जंगली में साकिब सलीम और तापसी पन्नू मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'लुका छुपी' के 7 साल पूरे: कैसे कार्तिक आर्यन बने आम भारतीय युवाओं की आवाज?

बिना एक शब्द बोले लाखों कमाते हैं 'भाबीजी घर पर हैं' के पेलू रिक्शावाला, जानें अक्षय पाटिल के करियर का सफर

मनमोहन देसाई: वह फिल्मकार जिसने बॉलीवुड को 'इंटरटेनर नंबर वन' का मतलब सिखाया

लंदन में सड़क हादसे का शिकार हुए सिंगर मंज मुसिक, जी सिने अवार्ड्स 2026 में करने वाले थे परफॉर्म

परिवार संग दुबई में फंसा यह साउथ स्टार, वीडियो शेयर कर दिखाया आसमान में मिसाइलों का तांडव

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख