मैंने शिल्पा शिंदे से अच्छी इंसान नहीं देखा है

Webdunia
शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 में अपनी छाप छोड़ी है और वे काफी लोकप्रियता भी बटोर रही हैं। शिल्पा से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं उनके भाई आशुतोष। 
 
आप अब तक बिग बॉस हाउस में शिल्पा की यात्रा को कैसा बताएंगे?
वह जैसी है खुद को दिखाने में में सफल रही है। उसने फुटेज के लिए कुछ नहीं किया। खेल की शुरुआत में विकास के लिए उसका गुस्सा जायज था, क्योंकि उनका पास्ट बहुत खराब था। फिर भी उसने फुटेज के लिए अभी तक किसी के साथ लड़ाई नहीं की है। वह सभी के बारे में सोचती है। विकास और हिना के साथ मतभेद होने के बावजूद अगर कोई उनके बारे में बिना किसी वजह से गलत कहता है, तो वह उन्हें बताती है कि वे इंडस्ट्री में सीनियर हैं और उन्हें इस तरह अपमान नहीं करना चाहिए। वह सिर्फ खेल नहीं रही है, वह घर में रह रही है।
 
वास्तविक जीवन में शिल्पा शिंदे किस तरह की व्यक्ति हैं?
मैंने अपने जीवन में इतनी अच्छी इंसान नहीं देखी है। वह दूसरों की मदद करने के लिए कुछ भी कर सकती है। 
 
शिल्पा अपने बचपन में कैसी थीं? उनकी सबसे अच्छी मेमोरी क्या है आपके पास?
बहुत शरारती। स्कूल के दिनों में हम स्कूल से घर पैदल आते थे। स्कूल से घर आते वक्त हम हर गली घूमते थे और कभी समय पर घर नहीं आते थे। हमारा पसंदीदा समय था स्ट्रीट शो स्नैक एंड मॉगूज देखना। हम हमेशा मां से इसके लिए डांट खाते थे। लेकिन हमें फर्क नहीं पड़ता था और हम मस्ती जारी रखते थे। 
 
क्या उन्हें हमेशा आर्ट्स और कल्चर में दिलचस्पी थी?
हां, आपको देखना चाहिए कि कैसे उसने घर सजाया है और इसका उत्तर स्पष्ट होगा। वह शुरुआत से क्रिएटिव है। 
 
घर के अंदर आपको कौन सबसे उचित और सबसे अनुचित लगता है? आप उन्हें क्या कहना चाहते हैं?
सबसे उचित शिल्पा के अलावा मुझे लगता है कि विकास सबसे सही है। हिना सबसे ज्यादा अनुचित है, क्योंकि वह चीजों की गहराई तक जाने की कोशिश नहीं करती और जजमेंटल हो जाती है। मैं वास्तव में उनकी खूबसूरती की तारीफ करता था, जब वे 'ये रिश्ता क्या...' सीरियल में थीं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वह थोड़ा आसान हो और घर में डिवीजन न हो, यह ध्यान रखें। घर को विभाजित होने से अभी कोई बचा सकता है तो वो है शिल्पा, विकास और हिना। 
 
 आपको क्या लगता है शिल्पा शो में कितना आगे जाएंगी?
उसने घर में दूसरों के लिए एक बेंचमार्क सेट कर दिया है और अभी की स्थिति से मैं उसे घर में पूरे वक्त तक देख सकता हुं। जैसा मैंने बताया कि वह सिर्फ खेल नहीं रही है, वह घर में रह रही है।
 
उनका सबसे मजबूत और कमजोर पॉइंट क्या है?
उसका निडर व्यवहार सबसे मजबूत है। उसका सबसे कमजोर बिंदु है कि वह बहुत भावनात्मक है और हर कोई उसका इस तरह आसानी से फायदा उठा लेता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख