khatu shyam baba

गोलमाल अगेन के बारे में क्या बोले रोहित शेट्टी

सेक्स कॉमेडी कभी नहीं बनाऊंगा

Webdunia
फिल्म बनाते समय क्या ऑडियंस का ख्याल रखते हैं?
मेरी जो ऑडियंस है, वो फैमिली ऑडियंस है। मेरी फिल्म को फैमिली एंटरटेनर कहा जाता है, मैं उसी तरह की फिल्में हमेशा बनाता हूं। आजकल टिकट दर बहुत ज्यादा है। अगर कोई दर्शक मुझे उतना पैसा दे रहा है तो मेरा दायित्व है कि मैं उस परिवार को मनोरंजन दे सकूं। 
 
'सिंघम' और 'गोलमाल' जैसी फिल्में कैसे बना लेते हैं?
दोनों मनोरंजन का हिस्सा ही हैं। एक वीर रस और दूसरा हास्य रस है। दोनों रसों को मनोरंजन में तब्दील करने का काम मैं करने की कोशिश करता हूं। पहली 'गोलमाल' के दौरान पूरे परिवार ने फिल्म को सराहा था। अब मेरी कोशिश रहती है कि मैं पूरे परिवार के लिए ही फिल्म बनाऊं। फिल्म का साफ-सुथरा होना जरूरी है।
 
डराने वाले हैं?
हमने काफी सोचा और उसके बाद 'गोलमाल अगेन' में हमने भूत वाला कॉन्सेप्ट लाया। हॉरर कॉमेडी बनाने की कोशिश की। 
 
कॉमेडी में एक्शन?
अगर फिल्म में अजय देवगन हों तो फैन्स उन्हें एक्शन करते हुए भी देखना चाहते हैं, तो उनके लिए एक्शन भी रखना पड़ता है। 


 
तब्बू के बारे में बताएं?
मैं तब्बू के साथ एक अरसे से काम करना चाहता था, पहली बार ऐसा मौका मिला और हमने बड़ी शिद्दत से काम किया है। फिल्म में वे बहुत ही अहम् किरदार में हैं।
 
किस तरह की फिल्में कभी नहीं बनाएंगे?
मैं सेक्स कॉमेडी नहीं बना पाऊंगा, क्योंकि उस तरह की फिल्में मैं नहीं बना सकता। 
 
सेट पर अलग मैजिक होता है?
ये परिवार के जैसा होता है, सभी एक्टर्स मिलते हैं तो एक-दूसरे को अपनी लाइंस भी दे देते हैं। फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं जिन्हें आज भी देखते हुए चेहरे पर मुस्कान आती है। 
 
गोलमाल अगेन के लिए क्या कहना चाहेंगे?
बहुत ही मनोरंजन से भरी फिल्म है। इस फिल्म की सीरीज को बनाते हुए मुझे बेहद खुशी होती है। श्रेयस तलपड़े, अजय देवगन, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, बृजेश हिरजी, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुरली शर्मा आदि सभी लोग मौजूद होने वाले हैं। बहुत ही मनोरंजन से फिल्म बनाने की कोशिश है। 'गोलमाल' सीरीज का अलग ही मजा है और आज भी वो टीवी पर आती रहती है तो लगता है कि कल की ही बात है जबकि 7 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है।
 
क्लैश?
फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के साथ क्लैश नहीं है। हां, दोनों अलग सब्जेक्ट हैं और 1 साल में 52 हफ्ते होते हैं तो एक से ज्यादा फिल्मों की रिलीज का काम तो चलता ही रहेगा। 

सम्बंधित जानकारी

कंगना रनौट ने आदित्य धर को बताया 'सुपरस्टार डायरेक्टर, धुरंधर 2 की सक्सेस पर खुलकर की तारीफ

भीड़ से दूर प्राइवेट विला में हनीमून मना रहे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, रोमांटिक तस्वीर ने जीता दिल

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह की एक्टिंग के कायल हुए अनुपम खेर, तारीफ में कही यह बात

'चुंबक' के सेट पर संदीपा धर को मिली नीना गुप्ता से खास सलाह, बना करियर का टर्निंग पॉइंट

पवन सिंह के भजन 'मईया के आरती' का भक्तों में जबरदस्त क्रेज, यूट्यूबर पर पार किए 127 मिलियन व्यूज

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख