Hanuman Chalisa

मुझे टाइपकास्ट होने का कोई डर नहीं : इम्तियाज़ अली

Webdunia
भले ही इम्तियाज़ अली ने करियर में रोमांटिक निर्देशक के तौर पर पहचान बनाई है परंतु फिर भी वह एक अच्छी लवस्टोरी को टाइपकास्ट होने के डर से कभी नहीं जाने देंगे। उन्हें 'जब वी मेट', 'लव आज कल', 'रॉकस्टार' और 'तमाशा' जैसी बढ़िया फिल्मों के  लिए जाना जाता है। 
 
इम्तियाज़ को लगता है कि टाइपकास्ट होने का डर कई बार अच्छे आइडिया को नकारने जैसा काम करवा सकता है, जो वे कभी भी नहीं करना चाहते। वह कहते हैं, "आपको समझना चाहिए कि जब किसी के दिमाग में कोई कहानी आती है तो यह किसी खास शैली के रूप में नहीं आती,  बाद में आप इसका प्रकार निश्चित करते हैं। इसलिए मैं टाइपकास्ट होने की परवाह नहीं करता। अगर मुझे कहानी में रूचि है तो मैं इसे जरूर बनाऊंगा।" 

 
वह कहते हैं कि आखिरी फैसला उनका होता है कि वह किस तरह की फिल्म बनाएंगे। "यह मुझ पर टिक जाता है कि मैं कैसी फिल्म बनाऊंगा और मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं अपनी पसंद की फिल्म बना लेता हूं।" 
 
उनकी फिल्में अक्सर दो किरदारों की जिंदगी के विभिन्न पहलुओं का दास्तान होती हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या कहानियों पर उनकी जिंदगी का प्रभाव पड़ता है कि वे बोले, "मैं आटोबॉयोग्राफी नहीं लिखता परंतु मैं इन जगहों पर जाता हूं, लोगों से मिलता हूं। इन अनुभवों को पूरी  तरह से फिल्मों में डालने की कोशिश करता हूं।" 
 
एक खास यात्रा उनकी लगभग हर फिल्म में होती है। वह कहते हैं, "यह जानबूझकर नहीं किया जाता। मैं सिर्फ अंदर देखता हूं जो मुझे पसंद आता है उस दिशा में फिल्म बन जाती हैं।"  भले ही उनकी फिल्में बहुत लोगों को पसंद आती हैं परंतु वह स्वयं प्रसिद्ध फिल्मकार बिमल रॉय  के बड़े फैन हैं। 
 
अगर उन्हें मौका मिले तो वे किसे असिस्ट करना चाहेंगे के जवाब में वे कहते हैं, "भारतीय सिनेमा में बिमल रॉय की फिल्में प्यार और खूबसूरती से भरी हैं। तो निश्चिततौर पर उन्हें।" 
 
इम्तियाज़ फिल्हाल शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी वाली फिल्म 'द रिंग' पर काम कर रहे हैं। वह कहते हैं, "शाहरूख खान के  साथ काम करके बहुत अच्छा लगा।"
Show comments

बॉलीवुड हलचल

गद्दी की जंग फिर होगी शुरू, 'मिर्जापुर: द मूवी' से सामने आया कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू का फर्स्ट लुक

'तारक मेहता' के बाघा पर टूटा दुखों का पहाड़, तन्मय वेकारिया के पिता का निधन

'दुल्हनिया ले आएगी' का फर्स्ट लुक रिलीज, हटके अंदाज में दिखीं खुशाली कुमार

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आएगा 10 साल का महा-लीप, जेल से लौटेंगी तुलसी

रोनाल्डो, नेमार और ड्रेक जैसे खास लोगों की लिस्ट में शामिल हुईं उर्वशी रौतेला, खरीदीं 90 करोड़ की दो बुगाटी टर्बिलॉन हाइपरकार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख