Hanuman Chalisa

एक बार मेरे यहां भी रेड पड़ी थी : अजय देवगन

Webdunia
अजय देवगन की 'रेड' प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म को लेकर अजय खासे उत्साहित हैं। पेश है अजय से बातचीत के मुख्‍य अंश... 

फिल्म 'रेड' से कैसे जुड़ना हुआ?
मुझे फिल्म की कहानी सुनाई गई थी और यह वास्तविक घटनाओ पर आधारित कहानी है। इस वजह से मैंने हाँ कहा।  
 
फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताएं?
मेरा किरदार का नाम अमय पटनायक है, जो इनकम टैक्स ऑफिसर है। 80 के दशक में किस तरह से एक बहुत बड़ी रेड मारी गई थी, उसी के इर्द गिर्द यह फिल्म घूमती है।  
 
कभी आपके घर पर रेड पड़ी है? 
हाँ, एक बार मेरे यहां भी रेड पड़ी थी। मुझे लगता है वो 90 के दशक की बात थी, हालांकि मैं शहर में नहीं था। मैं कहीं बाहर फिल्म की शूटिंग कर रहा था। रेड लगभग दो दिनों तक चली थी, लेकिन ऑफिसर्स को कुछ नहीं मिला। 
 
डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
वे बहुत ही सीधे इंसान हैं, लेकिन काम बहुत अच्छा करते हैं। उनका डायरेक्शन सेन्स बहुत बढ़िया है। 


 
रेड फिल्म के गाने काफी सराहे जा रहे हैं?
हाँ, मुझे अच्छे लिखे हुए गाने काफी पसंद आते हैं। 
 
आपके घर पर क्रिटिक कौन है? 
मेरे काम के बारे में काजोल से ज्यादा मेरी बेटी क्रिटिक है। वह सब कुछ बोल देती है कि उसे कैसा लगा। 
 
इंडस्ट्री में स्टार सिस्टम ख़त्म हो रहा है?
मुझे लगता है कि स्टार सिस्टम अब पहले जैसा नहीं रहा। हम लोग लकी थे कि हमारे फैंस काफी लॉयल थे जो आज भी हैं। आजकल के जो दर्शक हैं वह काफी सोच समझकर फिल्म को देखने का चयन करते हैं। यही कारण है कि अब वही फिल्में बनानी होंगी जिन्हें दर्शक सिनेमाघर तक जा कर के देखना पसंद करें। 
 
सिंघम और गोलमाल की अगली किश्त आएगी ?
दोनों फिल्मों की अगली कहानी भी जल्द सुनने को मिलेगी बस हमें इंतजार है एक अच्छी स्क्रिप्ट का। स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बवाल, धार्मिक नगरी में 'Bar' साइनबोर्ड पर भड़के लोग

इशिता दत्ता ने बेटी वेदा का किया फेस रिवील, पहले बर्थडे पर शेयर की क्यूट तस्वीरें

30 स्टार्स, 1 जंगल और ढेर सारा पागलपन, अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का मजेदार ट्रेलर रिलीज

2400 करोड़ निवेश घोटाले से जुड़ा सनी लियोनी का नाम, CID ने भेजा नोटिस

प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो हुआ वायरल, डॉक्टर ने किया डेड बॉडी को लेकर भद्दा कमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख