Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की क्यों टूट गई थी सगाई?

हमें फॉलो करें करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की क्यों टूट गई थी सगाई?
, गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (12:31 IST)
अभिषेक बच्चन इन दिनों ऐश्वर्या राय के साथ सफल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं और दोनों की एक प्यारी-सी बेटी आराध्या भी है। लेकिन ऐश्वर्या से विवाह रचाने के पहले अभिषेक बच्चन की जिंदगी में करिश्मा कपूर आई थी। सगाई भी हो गई थी, लेकिन बाद में बच्चन और कपूर परिवार ने इस सगाई को तोड़ दिया। क्यों? आइए आपको बताते हैं। 
 
अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता की शादी में अभिषेक और करिश्मा अच्छे दोस्त बन गए। दोनों बॉलीवुड के बड़े खानदान से हैं। कपूर परिवार में तो ढेर सारे स्टार्स हैं तो अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है। 
 
अभिषेक और करिश्मा का रोमांस सुर्खियों में आ गया। कई बार अभिषेक से मिलने करिश्मा के साथ उनकी छोटी बहन करीना कपूर भी आ जाती थीं और अभिषेक को 'जीजू' कह कर भी पुकारती थीं। 
 
कपूर और परिवार ने इस रिश्ते को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने की सोची और अभिषेक-करिश्मा की सगाई कर दी। करिश्मा उस समय अभिषेक बच्चन से भी बड़ी स्टार थीं और उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही थीं। दूसरी ओर अभिषेक अपने करियर में लड़खड़ा रहे थे। 
 
बताया जाता है कि एक दिन बातों-बातों में करिश्मा की मां बबीता कपूर ने अभिषेक की कमाई या आर्थिक हालात के बारे में पूछ लिया। उन्हें लगा कि वे इस बात को जानने का हक रखती हैं कि उनका होने वाला दामाद कितना कमाता है। 
 
यह बात बच्चन परिवार को बुरी लगी। इसको लेकर दोनों परिवारों में मतभेद हुए। कहा जाता है कि इसी को लेकर सगाई तोड़ दी गई। 
 
करिश्मा कपूर ने इसके बाद संजय कपूर से शादी की और उनका अनुभव बहुत ही खराब रहा। संजय और उनकी मां पर करिश्मा ने कई गंभीर आरोप लगाए। संजय ने भी पलट कर जवाब दिए। आखिरकार दोनों में तलाक हो गया। करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं। दूसरी ओर अभिषेक के जीवन में ऐश्वर्या राय आ गईं और दोनों ने विवाह रचा लिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सारा अली खान ने शेयर किया 'कुली नंबर 1' का नया पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर