बॉलीवुड 2016: अभिनेत्रियों का स्कोरकार्ड

समय ताम्रकर
आलिया भट्ट 
साल दर साल आलिया भट्ट आगे बढ़ते जा रही हैं और अपने अभिनय से लोगों को चौंका रही हैं। इस वर्ष वे तीन फिल्मों में नजर आईं और तीनों फिल्मों में उनके अभिनय के रंग अलग-अलग थे। कम उम्र में ही आलिया इतनी परिपक्व अभिनेत्री बन गई हैं कि जो रोल दो वे अच्छे से निभाती हैं। कपूर एंड संस की टिया हो, डियर जिंदगी की कायरा हो या उड़ता पंजाब की मेरी, तीनों ही भूमिकाओं में उन्होंने जान डाल दी। सफलता भी उनके साथ-साथ चल रही है और आने वाले दिनों में वे और ऊंचाइयां छू सकती हैं। 'ऐ दिल है मुश्किल' में भी जरा सी देर के लिए वे दिखाई दीं क्योंकि करण जौहर उन्हें अपने लिए लकी मानने लगे हैं। 





रिलीज : 3 (कपूर एंड संस, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 1  
औसत : 2   
फ्लॉप : 0 

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा की गिनती बॉलीवुड की टॉप 3 एक्ट्रेस में होने लगी है। इस वर्ष वे 'सुल्तान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा बनीं। फिल्म में सलमान के होते हुए भी उनका रोल तगड़ा था और महिला पहलवान के रोल में उनकी मेहनत नजर भी आई। 'सुल्तान' के लिए सलमान याद रहते हैं तो अनुष्का भी। ऐ दिल है मुश्किल में भी अनुष्का ने अपने अभिनय से प्रभावित किया। कुल मिलाकर 2016 में अनुष्का ने अपना कद और ऊंचा किया है। 

रिलीज : 2 (सुल्तान, ऐ दिल है मुश्किल)
ब्लॉकबस्टर : 1 
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 1 
फ्लॉप : 0 

प्रियंका चोपड़ा 
प्रियंका चोपड़ा का अब ज्यादातर समय हॉलीवुड में बीत रहा है। बॉलीवुड में उनकी एकमात्र फिल्म 'जय गंगाजल' प्रदर्शित हुई। बतौर निर्माता भी उनकी क्षेत्रीय भाषाओं में बनी फिल्में रिलीज हुईं। फिलहाल उनके पास एक भी हिंदी फिल्म नहीं है। उनकी अनुपस्थिति का पूरा फायदा अनुष्का, आलिया को मिल रहा है। 

रिलीज : 1 (जय गंगाजल)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 1 
फ्लॉप : 0 

कैटरीना कैफ 
रणबीर कपूर से ब्रेक अप के बाद कैटरीना कैफ ने फिर करियर पर ध्यान दिया, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। 'फितूर' से उन्हें लगा कि उनकी गिनती बेहतरीन अभिनेत्रियों में होगी, लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म से दूर रहने में ही भलाई समझी। बार बार देखो को एक बार भी नहीं देखा। कैटरीना के करियर का ग्राफ लगातार नीचे की ओर आ रहा है। 

रिलीज : 2 (फितूर, बार बार देखो)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 0  
फ्लॉप : 2

करीना कपूर खान 
शादी के बाद करीना कपूर ने काम करना कम कर दिया है और मां बन कर तो वे फिल्म इंडस्ट्री से कुछ वर्षों के लिए दूर ही हो जाएंगी। इस वर्ष करीना दो फिल्मों में नजर आईं। अभिनय तो अच्‍छा किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में खास हलचल नहीं मचा पाईं। 

रिलीज : 2 (की एंड का, उड़ता पंजाब)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 2  
फ्लॉप : 0

ऐश्वर्या राय बच्चन 
उम्र बढ़ने के साथ-साथ खूबसूरत होती जा रही ऐश्वर्या राय बच्चन की इस वर्ष दो फिल्में रिलीज हुईं। 'सरबजीत' में वे बिना मेकअप के दिखाई दीं और दर्शकों को उनका यह अंदाज खास पसंद नहीं आया। 'ऐ दिल है मुश्किल' में उन्हें करण जौहर ने ग्लैमरस अंदाज में पेश किया, लेकिन यह फिल्म भी औसत रही। फिलहाल ऐश्वर्या के पास कोई फिल्म नहीं है।     

रिलीज : 2 (सरबजीत, ऐ दिल है मुश्किल)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 2  
फ्लॉप : 0

श्रद्धा कपूर 
श्रद्धा के लिए यह वर्ष मिला-जुला रहा। एक फिल्म हिट रही तो दूसरी बुरी तरह फ्लॉप। 'ए फ्लाइंग जट्ट' में भी छोटा सा रोल उन्होंने निभाया। वैसे फिल्म इंडस्ट्री को श्रद्धा में संभावनाएं नजर आती हैं और उनकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। 
रिलीज : 2 (बागी, रॉक ऑन 2)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 1  
औसत : 0   
फ्लॉप : 1 

सनी लियोन 
इंटरनेट पर भले ही सनी लियोन को सबसे ज्यादा खोजा जाता हो, लेकिन बॉलीवुड में तो उनका जादू लगभग खत्म हो गया है। उनकी तीनों फिल्में ही असफल रहीं। दर्शकों को न उनकी 'मस्ती' में मजा आया और न ही 'वन नाइट स्टैंड' में। निर्माताओं का भरोसा भी उन पर उठ गया है। आइटम सांग जरूर उन्हें मिल रहे हैं। 

रिलीज : 3 (मस्तीज़ादे, वन नाइट स्टैंड, बेईमान लव)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0  
औसत : 0   
फ्लॉप : 3

सोनम कपूर 
सोनम कपूर के अभिनय की अक्सर आलोचना की जाती है, लेकिन 'नीरजा' के जरिये उन्होंने अपने आलोचकों को चुप कराया है। साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में भी कामयाब रही। लागत के अनुपात में यह डबल से भी ज्यादा है और फिल्म को सुपरहिट माना गया। इस सफलता के बावजूद सोनम को कोई विशेष फायदा होता नजर नहीं आ रहा है। 

रिलीज : 1 (नीरजा)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 1
हिट : 0  
औसत : 0   
फ्लॉप : 0 

जैकलीन फर्नांडिस 
जैकलीन फर्नांडिस का उपयोग निर्माता-निर्देशक सिर्फ ग्लैमर बढ़ाने के लिए करते हैं। इस वर्ष वे तीन फिल्मों में नजर आईं और रोमांस तथा नाच-गाने के अलावा उनके हिस्से में ज्यादा कुछ नहीं आया। करीना, प्रियंका जैसी अभिनेत्रियों की गैरमौजूदगी का फायदा उन्हें मिल रहा है। 

रिलीज : 3 (हाउसफुल 3, ढिशूम, ए फ्लाइंग जट्ट)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0  
औसत : 2   
फ्लॉप : 1  

सोनाक्षी सिन्हा 
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों चर्चाओं से दूर हैं। उनकी फिल्में भी खास हलचल नहीं मचा पा रही हैं। जब तक वे सलमान और अक्षय जैसे सितारों के साथ थीं, सफलता उनके कदम चूम रही थी। अकीरा के लिए सोनाक्षी ने खासी मेहनत की थी, फिल्म भी अच्छी थी, लेकिन सफल नहीं हो पाई।

रिलीज : 2 (अकीरा, फोर्स 2)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0  
औसत : 0   
फ्लॉप : 2 

विद्या बालन 
विद्या बालन का जादू भी उतार पर है। 'तीन' में उन्होंने गेस्ट अपियरेंस किया। 'कहानी 2' भी बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिलहाल विद्या के करियर में खास हलचल नहीं हो रही है। 

रिलीज : 2 (तीन, कहानी 2)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0  
औसत : 0   
फ्लॉप : 2 

दीपिका और कंगना
बॉलीवुड की दो नामी अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और कंगना रनौट की एक भी फिल्म 2016 में प्रदर्शित नहीं हुई। दीपिका अपनी हॉलीवुड मूवी और रणवीर के साथ रोमांस के कारण चर्चाओं में रहीं। दूसरी ओर कंगना का सारा समय रितिक रोशन से विवाद करने में बीता। 

Paurashpur Season 3 : विषकन्या के रूप में लौटीं शर्लिन चोपड़ा, सिंहासन की लड़ाई हुई और घातक

नताशा स्टेनकोविक-हार्दिक पांड्या के रिश्ते में आई दरार! एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम से हटाया पति का सरनेम

The Legend of Hanuman Seaseon 4 का ट्रेलर रिलीज, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम

कौन थीं लैला खान, जिन्हें 14 साल बाद मिला इंसाफ

Cannes 2024 में भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, फिल्म Sunflowers Were The First Ones To Know ने जीता अवॉर्ड

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख