बॉलीवुड 2019 : बिछड़े सभी बारी-बारी

Webdunia
शनिवार, 28 दिसंबर 2019 (13:40 IST)
मनोरंजन जगत के कुछ लोग 2019 में हमारा साथ छोड़ कर चले गए। इन्हें इनके योगदान के लिए याद रखा जाएगा। इन तारीखों को इन्होंने अलविदा कहा।  
 
* 21 फरवरी 2019 : राजकुमार बड़जात्या (75 वर्ष/ फिल्म निर्माता) 
राजकुमार बड़जात्या ने हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं, मैं प्रेम की दीवानी हूं, प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों का निर्माण किया। 
 
* 27 मई 2019 : वीरू देवगन (85 वर्ष/ स्टंटमैन, एक्शन कोरियोग्राफर, फिल्म निर्देशक)
वीरू देवगन 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों के एक्शन डायरेक्टर रहे। 1999 में उन्होंने अपने बेटे अजय देवगन को लेकर हिंदुस्तान की कसम भी निर्देशित की। 
 
* 10 जून 2019 : गिरीश कर्नाड (81 वर्ष/ लेखक, अभिनेता, निर्देशक) 
लेखक, अभिनेता और निर्देशक के रूप में गिरीश कर्नाड ने फिल्म और नाटकों को बहुत समृद्ध किया। 
 
7 अगस्त 2019 : जे. ओमप्रकाश (92 वर्ष/ निर्माता, निर्देशक) 
जे. ओम प्रकाश सत्तर और अस्सी के दशक में खासे सक्रिय रहे। आशा, आखिर क्यों, अपनापन जैसी कई पारिवारिक फिल्मों का उन्होंने निर्माण किया। 
 
15 अगस्त 2019 : विद्या सिन्हा (72 वर्ष/ अभिनेत्री) 
रजनीगंधा, छोटी सी बात, पति पत्नी और वो जैसी फिल्मों के लिए विद्या हमेशा याद की जाएंगी। 
 
19 अगस्त 2019 : खय्याम (92 वर्ष/ संगीतकार)
माधुर्य रचने वाले संगीतकार खय्याम ऐसे अनेक गीतों को संगीतबद्ध कर गए हैं जो आने वाले कई वर्षों तक सुने जाएंगे। 
 
18 सितंबर 2019 : श्याम रामसे (67 वर्ष/ निर्माता, निर्देशक) 
श्याम रामसे ने हमेशा हॉरर फिल्म बनाना पसंद किया और सत्तर तथा अस्सी के दशक में उन्होंने दर्शकों को अपनी फिल्मों के जरिये खूब डराया। 
 
* 30 सितम्बर 2019 : विजू खोटे (77 वर्ष/ अभिनेता) 
हिंदी और मराठी की लगभग 440 फिल्मों में काम किया। शोले में निभाए गए 'कालिया' किरदार से अपार लोकप्रियता मिली। 
 
* 22 नवंबर 2019 : शौकत आज़मी (93 वर्ष/ अभिनेत्री) 
थिएटर और फिल्मों की सशक्त अभिनेत्री। उमराव जान, बाज़ार, सलाम बॉम्बे जैसी यादगार फिल्में। 
 
* 17 दिसम्बर 2019 : श्रीराम लागू (92 वर्ष/ अभिनेता) 
थिएटर और फिल्म एक्टर। 250 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्म। हिंदी-मराठी-गुजराती के नाटक भी किए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में स्पेशल कैमियो करती दिखेंगी जेनिफर विंगेट!

व्हाइट मिडी ड्रेस में दिशा पाटनी का सुपर बोल्ड लुक, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

तनुश्री दत्ता करने वाली थीं सुशांत सिंह राजपूत संग फिल्म, बोलीं- मुझे खाने में कुछ मिलाकर दिया जा रहा था

धड़क 2 को लेकर सिद्धांत चतुर्वेदी ने वेबदुनिया से की खास बातचीत, बताया खुद को किरदार में कैसे ढाला

बेटे संजय दत्त संग रेखा का नाम जुड़ने पर भड़क गई थीं नरगिस, एक्ट्रेस को बताया था 'चुडैल'

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख