Hanuman Chalisa

संगीत की देवी हैं लता मंगेशकर

Webdunia
लगभग छह दशक में अपनी जादुई आवाज के जरिये बीस से अधिक भाषाओं में हजारों गीत गाकर संगीत की देवी लता मंगेशकर श्रोताओं के दिल पर राज कर रही हैं। 
 
28 सितंबर 1929 को इंदौर में जन्मी लता का के पिता दीनानाथ मंगेशकर मराठी रंगमंच से जुड़े हुए थे। पांच वर्ष की उम्र में लता ने अपने पिता के साथ नाटकों में अभिनय करना शुरू किया। इसके साथ ही वह पिता से संगीत की शिक्षा भी लेने लगी।  वर्ष 1942 में तेरह वर्ष की छोटी उम्र में ही लता के सिर से पिता का साया उठ गया और परिवार की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गईं। इसके बाद उनका पूरा परिवार पुणे से मुंबई आ गया। हालांकि लता को फिल्मों में अभिनय करना जरा भी पसंद नही था बावजूद इसके परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी को उठाते हुए लता ने फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया।  
 
वर्ष 1942 में लता को 'पहली मंगलगौर' में अभिनय करने का मौका मिला। 1945 में लता की मुलाकात संगीतकार गुलाम हैदर से हुई। गुलाम हैदर, लता की गायकी से काफी प्रभावित हुए। गुलाम हैदर ने फिल्म निर्माता एस .मुखर्जी से यह गुजारिश की कि वह लता को अपनी फिल्म शहीद में गाने का मौका दे। 
 
एस. मुखर्जी को लता की आवाज पसंद नहीं आई और उन्होंने लता को अपनी फिल्म में लेने से मना कर दिया। इस बात को लेकर गुलाम हैदर काफी गुस्सा हुए और उन्होंने कहा यह लड़की आगे इतना अधिक नाम करेगी कि बड़े-बड़े निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में गाने के लिए गुजारिश करेंगे। 
 
महल (1949) के गाने 'आएगा आने वाला' गाने के बाद लता बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गई। इसके बाद राजकपूर की 'बरसात' के गाने 'जिया बेकरार है, हवा में उड़ता जाए' जैसे गीत गाने के बाद लता मंगेशकर बॉलीवुड में एक सफल पार्श्वगायिका के रूप में स्थापित हो गईं।  
 
सी. रामचंद्र के संगीत निर्देशन में लता ने प्रदीप के लिखे गीत पर एक कार्यक्रम के दौरान एक गैर फिल्मी गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाया। इस गीत को सुनकर प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू इतने प्रभावित हुए कि उनकी आंखो में आंसू आ गए। लता के गाए इस गीत से आज भी लोगों की आंखें नम हो उठती है। 
 
लता की आवाज से नौशाद का संगीत सज उठता है। संगीतकार नौशाद लता की आवाज के इस कदर दीवाने थे कि वह अपनी हर फिल्म में लता को ही लिया करते थे। मुगले आजम(1960) के गीत 'मोहे पनघट पे गीत' की रिकॉर्डिंग के दौरान नौशाद ने लता से कहा था 'मैंने यह गीत केवल तुम्हारे लिए बनाया है इस गीत को कोई और नहीं गा सकता है।'  
 
हिन्दी सिनेमा के शो मैन कहे जाने वाले राजकपूर को सदा अपनी फिल्मों के लिए लता मंगेशकर की आवाज की जरूरत रहा करती थी। उन्होंने लता को 'सरस्वती' का दर्जा तक दे रखा था। साठ के दशक में लता पार्श्वगायिकाओं की महारानी कही जाने लगी। 
 
वर्ष 1969 में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत निर्देशन में लता ने 'इंतकाम' का गाना 'आ जाने जा' गाकर यह साबित कर दिया कि वह आशा भोसले की तरह पाश्चात्य धुन पर भी गा सकती हैं। नब्बे के दशक में लता चुनिंदा फिल्मों के लिए गाने लगी। वर्ष 1990 में अपने बैनर की फिल्म 'लेकिन' के लिए लता ने 'यारा सिली सिली' गाना गाया। हालांकि यह फिल्म नहीं चली, लेकिन आज भी यह गाना लता के बेहतरीन गानों मे से एक माना जाता है। 
 
लता को उनके सिने करियर में कई बार फिल्मफेअर पुरस्कार मिला। उनके गाए गीत के लिए वर्ष 1972 में फिल्म परिचय, वर्ष 1975 में कोरा कागज और वर्ष 1990 में फिल्म लेकिन के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा लता को वर्ष 1969 में पद्मभूषण, 1989 में दादा साहब फाल्के सम्मान, 1999 में पद्मविभूषण और 2001 में भारत रत्न मिला।(वार्ता)
Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्री बाबा नीब करौरी महाराज फिल्म में शांति और विश्वास का संदेश, सुबोध भावे ने निभाया बाबा का पवित्र किरदार

Sky is the Limit! ‘Top Gun 3’ से फिर मचेगा तूफान! Tom Cruise की वापसी कन्फर्म, जानें कब होगी शूटिंग शुरू

पति पत्नी और वो दो: आधुनिक रिश्तों की जटिलता को व्यंग्य के साथ पेश करती है

पतियों का यूनिवर्स यानी ‘पतिवर्स’ फिर लौटा, इस बार तिगुनी उलझन और धमाल के साथ: ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीज़र रिलीज

धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर धूम जारी: वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1783 करोड़ रुपये

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज