जब आधी रात को हुई थी होटल में मौनी रॉय का कमरा खोलने की कोशिश

Webdunia
शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (17:49 IST)
सभी लोकप्रिय होना चाहते हैं, लेकिन सेलिब्रिटीज़ के लिए कई बार यह लोकप्रियता सिर दर्द बन जाती है। कुछ फैंस हद पार कर जाते हैं और उन्हें फैंस कहना ठीक नहीं है क्योंकि फैंस कभी भी अपने प्रिय कलाकार का अहित नहीं करते। 
 
मौनी रॉय कितनी पॉपुलर हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है। टीवी शो नागिन करने के बाद वे घर-घर में लोकप्रिय हो गईं और अब फिल्मों में भी अभिनय कर रही हैं। 
 
 
एक इंटरव्यू में मौनी ने ऐसी घटना जिक्र किया है जो उनकी नजर में बहुत भयावह है। उसके बाद उन्होंने छोटे शहरों में जाना ही बंद कर दिया। 
 
बात तब की जब है नागिन का सीज़न 2 चल रहा था। एक कार्यक्रम के सिलसिले में उन्हें एक छोटे शहर में जाना पड़ा। 
 
होटल से ऑडिटोरियम तक के रास्ते में जबरदस्त भीड़ थी और उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था। सभी मौनी के लिए बेताब थे। 
 
 
 
होटल में वापसी के समय भी यही नजारा था। मौनी की कार छोटी-छोटी गलियों से गुजर रही थी और लोग बेकाबू हो रहे थे। यह देख मौनी बहुत डर गई थीं। 
 
होटल पहुंचने के बाद मौनी ने अपनी मैनेजर से कहा कि वह उसके कमरे में ही रात में सोए। आधी रात को मौनी तब घबरा गईं जब उनके कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की जा रही थी। 
 
मौनी और उनकी मैनेजर दोनों जोर से चीखे। तुरंत होटल स्टाफ को बुलवाया। मौनी का तो बुरा हाल था। इस घटना से उन्होंने यह सबक लिया कि कभी भी छोटे शहरों में नहीं जाना चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कैलाश खेर कभी करना चाहते थे आत्महत्या, 13 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर

युसूफ खान से बने दिलीप कुमार, दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच बनाई खास पहचान

सैफ अली खान को 15,000 करोड़ की संपत्ति पर खतरा, भोपाल नवाब की विरासत का मामला क्या है?

मंडला मर्डर्स से ओटीटी डेब्यू करने जा रहीं वाणी कपूर, बोलीं- स्ट्रीमिंग पर अभिनेत्रियों को मिलती है बेहतर भूमिकाएं

शेफाली जरीवाला का डॉग सिंबा निभा रहा बेटे के सारे रिवाज, पराग त्यागी बोले- कुछ निर्दयी लोग हमारे बच्चे के बारे में...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख