Bollywood 2023 हीरोइन का रिपोर्ट कार्ड : दीपिका पादुकोण रहीं सबसे आगे

समय ताम्रकर
गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (15:33 IST)
2023 बॉलीवुड के लिए बेहद यादगार रहा। लंबे समय बाद हिंदी फिल्मों को ऐसी सफलता मिली। कोविड के बाद तो मानो दर्शक सिनेमाघर आना भूल गए थे, लेकिन इस साल उन्होंने फिल्मों को भरपूर प्यार दिया और बॉलीवुड को पांच ब्लॉकबस्टर मूवी मिली। आइए जानते हैं कि फिल्मी हीरोइनों का रिपोर्ट कार्ड क्या रहा।

दीपिका पादुकोण  
  • फिल्में रिलीज : 2 (पठान, जवान) 
  • ब्लॉकबस्टर : 2     
  • सुपरहिट : 0 
  • हिट : 0 
  • औसत : 0  
  • फ्लॉप : 0

दीपिका पादुकोण ने 'पठान' में पहनी गई बिकिनी पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई। दीपिका फिल्म में बेहद हॉट लगीं और पठान ब्लॉकबस्टर हुई। जवान में भी दीपिका, शाहरुख के साथ नजर आई और यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। कमर्शियल फिल्मों में दीपिका की कमी महसूस की जा रही थी जो इस वर्ष पूरी हुई। 

रश्मिका मंदाना 

दक्षिण भारतीय फिल्मों की टॉप हीरोइन रश्मिका मंदाना अब बॉलीवुड में भी आगे बढ़ रही हैं। फिल्म एनिमल में वे रणबीर कपूर के साथ नजर आईं। हालांकि उन्हें अपनी डायलॉग डिलीवरी और एक्टिंग की आलोचना का सामना करना पड़ा, लेकिन एक बड़ी हिट देकर उन्होंने कमर्शियल फिल्म बनाने वालों का ध्यान खींचा है। 
 
कैटरीना कैफ

लंबे समय बाद कैटरीना कैफ बड़े परदे पर नजर आईं। टाइगर फ्रेंचाइज में सलमान खान के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर की, लेकिन दर्शकों को खास मजा नहीं आया। वैसे भी कैटरीना का दिल इन दिनों फिल्मों में कम ही लग रहा है। 
 
कंगना रनौट

कंगना के लिए इस साल कुछ यादगार नहीं रहा। बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने टीकू वेड्स शेरू बनाई जो दर्शकों को पसंद नहीं आई। तेजस में उन्होंने एक्टिंग की, लेकिन फिल्म पहले शो से ही फ्लॉप हो गई। अब शायद 2024 में वे राजनीति में किस्मत आजमाएं। 
 
कृति सनोन 

कृति सनोन के लिए 2023 बेहद बुरा साबित हुआ। तेजी से आगे बढ़ रही कृति की 3 फिल्में बुरी तरह पिटी। आदिपुरुष में उन्होंने सीता का रोल अदा किया, लेकिन फिल्म को दर्शकों ने रिजेक्ट कर दिया। गणपत जैसी फिल्म उन्होंने क्यों की, ये सवाल उनके फैंस पूछ रहे हैं। शहज़ादा भी पिट गई। 
 
नयनतारा 

नयनतारा ने बॉलीवुड में 'जवान' के जरिये कदम रखा और पहली फिल्म ही ब्लॉकबस्टर हो गई। शाहरुख जैसे सुपरस्टार के सामने भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उम्मीद है कि वे और हिंदी फिल्मों में भी नजर आएंगी। 
आलिया भट्ट  

पिछले कुछ वर्षों से बॉलीवुड में लगातार छाए रहने के बाद आलिया भट्ट की स्पीड मां बनने के बाद कम हो गई। अपने प्रिय निर्देशक करण जौहर की फिल्म उन्होंने की। एक बार फिर शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। 
 
कियारा आडवाणी 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)


शादी का असर नजर आया और कियारा इस वर्ष ज्यादा नजर नहीं आई। सत्यप्रेम की कथा में उनका अभिनय सराहा गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धमाल नहीं मचा सकी। 
 
सारा अली खान 

सारा अली खान की गैस लाइट ओटीटी पर रिलीज हुई। जरा हटके जरा बचके को कामयाबी मिली। जरूरत है सारा को ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में आने की। 
 
पूजा हेगड़े 

पूजा हेगड़े की सलमान खान के साथ रिलीज हुई न भाइयों को पसंद आई न जानुओं को। लेकिन इससे पूजा की लोकप्रियता पर कोई असर नहीं हुआ 
 
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर की बवाल ओटीटी पर रिलीज हुई। फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। जान्हवी की एक्टिंग से ज्यादा चर्चा उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर हुई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


 
करीना कपूर खान
करीना कपूर की 'जानेजा' सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई। वैसे भी करीना अब काम कम करती जा रही हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सिकंदर के गाने हम आपके बिना का टीजर रिलीज, सलमान खान-रश्मिका मंदाना की दिखेगी रोमांटिक केमिस्ट्री

अजय देवगन की रेड 2 का टीजर रिलीज, अमय पटनायक बनकर दादाभाई के घर मारेंगे छापा

नेहा कक्कड़ ने बताई मेलबर्न कॉन्सर्ट में लेट पहुंचने की वजह, बोलीं- पैसे लेकर भागे आयोजक...

50 साल की उम्र में भी कुंआरे हैं अक्षय खन्ना, करिश्मा कपूर से होते-होते रह गई थी शादी

ईद पर बॉक्स ऑफिस पर गरजेगा सिकंदर, एडवांस बुकिंग और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उम्मीदें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख