Hanuman Chalisa

विनोद खन्ना खेले थे टेस्ट प्लेयर्स के साथ क्रिकेट, फिल्म नहीं था पहला प्यार

समय ताम्रकर
शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023 (10:38 IST)
vinod khanna birth anniversary: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो की जब भी बात की जाएगी, उसमें विनोद खन्ना का नाम जरूर आएगा। कमाल की शख्सियत थी उनकी। जो देखता, देखता ही रह जाता। एक मर्द की जो परिभाषा होती है उस पर विनोद खन्ना खरे उतरते थे। कुछ लोगों को तो वे कामदेव नजर आते थे। अपने लुक के बल पर ही विनोद खन्ना फिल्म इंडस्ट्री में छा गए थे और कई सफल फिल्म उन्होंने दी। सत्तर और अस्सी के दशक में अमिताभ बच्चन का दौर था, लेकिन विनोद खन्ना उनकी बराबरी पर पहुंच गए थे। यदि उनके मन की बैचेनी रजनीश के आश्रम नहीं ले जाती तो हो सकता था कि अमिताभ से भी विनोद आगे निकल जाते। ऐसा कई लोगों का मानना है। 
 
विनोद खन्ना ने बॉलीवुड में लंबी पारी खेली, या यूं कहे कि दो पारी खेली। एक रजनीश की शरण में जाने के पहले और दूसरी रजनीश से मोह भंग होने के बाद। सफलता के शिखर से उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया था और जब लौटे तो शिखर पर पहुंचना आसान नहीं था। पहुंच भी नहीं पाए, लेकिन दूसरी पारी भी विनोद खन्ना ने दमदार तरीके से खेली और फिर अभिनेता से राजनेता बन गए। 


 
विनोद का फिल्मी करियर बहुत लंबा रहा और ज्यादातर का मानना है कि फिल्म उनका पहला प्यार था, लेकिन नहीं जनाब फिल्म से ज्यादा उन्हें क्रिकेट पसंद था और एक समय तो ऐसा भी था जब वे क्रिकेट में अपना करियर बनाने की सोच रहे थे। 
 
मुंबई के एक कॉलेज से विनोद कॉमर्स की डिग्री में ग्रेज्युएट हुए। स्कूल के दौरान ही उन पर फिल्मों का भूत सवार हो गया था, लेकिन कॉलेज के दौरान वे क्रिकेट को भी बेहद पसंद करते थे। वे क्रिकेट बहुत उम्दा खेलते थे और सेकंड डाउन यानी कि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरते थे। बुद्धि कुंदरन और एकनाथ सोलकर जैसे टेस्ट प्लेयर्स के साथ उन्होंने हिंदू जिम में क्रिकेट खेला। 


 
उस दौर में गुंडप्पा विश्वनाथ नामक बल्लेबाज का बहुत नाम था। कहते हैं कि उनसे बेहतर स्क्वैयर कट मारने वाला आज तक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं हुआ। विशी के विनोद भी फैन थे। अनजाने में उन्होंने अपनी और विशी की बल्लेबाजी की तुलना कर डाली और अपने आपको कमतर पाया। विनोद को यह अहसास हुआ कि वे विश्वनाथ नहीं बन सकते, लिहाजा क्रिकेट में करियर बनाना फिजूल है। 
 
विनोद ने क्रिकेट छोड़ा और ग्लैमर वर्ल्ड की ओर चल पड़े। मैदान पर नहीं सही, लेकिन स्टूडियो में उन्होंने अभिनय की बेहतरीन पारी खेली। फिर भी, क्रिकेट दिल में बसा रहा। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा भी था कि फिल्म नहीं, क्रिकेट मेरा पहला प्यार है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

इस हीरोइन ने रणवीर सिंह को बताया अपना लकी चार्म, कहा उनकी वजह से ही फिल्म निर्माताओं ने नोटिस किया

'राका' को लेकर एटली कुमार का इमोशनल खुलासा, बोले- सिर्फ एक फिल्म नहीं, मेरे भीतर सालों से पल रहा एक हिस्सा

अल्लू अर्जुन ठुकरा चुके हैं कई हिट फिल्मों के ऑफर, इतनी फीस करते हैं चार्ज

सलमान खान की 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' नहीं होगी आम वॉर फिल्म, सोर्स ने किया दिलचस्प खुलासा!

'कॉकटेल 2' का पहला गाना 'जब तलक' रिलीज, समर वाइब्स में दिखी शाहिद-कृति-रश्मिका की शानदार केमिस्ट्री

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख