शम्मी कपूर : तुमसा नहीं देखा

समय ताम्रकर
PR
* शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टोबर 1931 को हुआ था।

* उनका पूरा नाम शमशेर राज कपूर था।

* शम्मी कपूर की पहली फिल्म जीवन ज्योति थी।

* उन्हें रिबेल स्टार के साथ-साथ भारत का एल्विस प्रेस्ली भी कहा जाता था।

* शम्मी की फिल्मों के नाम बड़े अजीब हैं। रेल का डिब्बा, मिस कोकाकोला, तांगे वाली, जंगली, ब्लफ मास्टर, जानवर, बदतमीज, ब्रह्मचारी।

* उन्होंने प्रिंस नाम की फिल्म भी की और राजकुमार नाम की भी।

* शम्मी को ठाठ-बाट से रहना पसंद था। उनकी लाइफस्टाल लोगों में चर्चा का विषय रहती थी। उनके पास 120 जोड़ी सूट और 100 जोड़ी जूते थे।

* हॉलीवुड के जेम्स डीन और एल्विस प्रेस्ली का उनके अभिनय और गेट-अप पर काफी प्रभाव था।

* इंटरनेट का उपयोग करने वाले वे पहले भारतीय कलाकार थे। इंटरनेट जब भारत में आया तो वे इसका उपयोग करने वाले गिने-चुने लोगों में से एक थे।

* इंटरनेट यूजर्स क्लब ऑफ इण्डिया के वे अंतिम समय तक चेअरमैन रहे और घंटों तक सर्फिंग किया करते थे।

* जीवन के अंतिम वर्षों में उनका झुकाव अध्यात्म की ओर हो गया था। वे भगवा कपड़े और गले में माला पहनने लगे थे और मस्तक पर टीका लगाते थे।

* प्रतिभा को परखने में वे पारखी थे। इसीलिए उनके साथ कई नायिकाओं ने अपना करियर शुरू किया। बेताब फिल्म के निर्माण के दौरान उन्होंने सनी देओल के बारे में कह दिया था कि यह लंबी पारी खेलेगा और उनकी बात सच साबित हुई।

* सिगरेट पीने के कारण उन्हें अंतिम दिनों में काफी तकलीफ झेलना पड़ी। इसलिए वे युवाओं को अक्सर सलाह दिया करते थे कि धूम्रपान से वे दूर रहें।

* ब्रह्मचारी और प्रोफेसर के लिए श्रेष्ठ अभिनेता और विधाता के लिए श्रेष्ठ सहअभिनेता का फिल्मफेअर पुरस्कार उन्हें मिला। 1995 में फिल्मफेअर ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट का पुरस्कार दिया। इसके अलावा भी उन्हें कई पुरस्कार मिले।

* वे युवा अभिनेताओं का अक्सर उत्साह बढ़ाया करते थे। यदि किसी का अभिनय उन्हें अच्छा लगता तो वे तुरंत उसे फोन लगाकर बधाई देते थे। हाल ही में रितिक रोशन को उन्होंने अच्छे अभिनय के लिए बधाई दी थी। दीपिका पादुकोण के अभिनय से भी वे प्रभावित हुए और उनसे मुलाकात भी की थी।

* 14 अगस्त की सुबह उन्होंने 79 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें