Hanuman Chalisa

धर्मेंद्र के भाई अजीत देओल का निधन

Webdunia
शनिवार, 24 अक्टूबर 2015 (12:25 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल के पिता और फिल्म उद्योग जगत के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के छोटे भाई अजीत सिंह देओल का यहां निधन हो गया।
 
ajit deol
पारिवारिक सूत्रों ने आज बताया कि अजीत काफी समय से बीमार थे। उन्होंने शुक्रवार की शाम करीब साढे छह बजे अंतिम सांस ली। रिपोर्ट के अनुसार, अजीत के 39 वर्षिय पुत्र अभय और अभिनेता सनी देओल उस समय मौजूद थे, जब उन्होंने आखिरी सांस ली। अजीत देओल अभिनेता और निर्देशक थे और बहुत सी पंजाबी फिल्मों का हिस्सा थे। खोटे सिक्के, मेहरबानी और बॉबी देओल की डेब्यू फिल्म बरसात, ऐसी हिन्दी फिल्में थीं जिनमें अजीत नजर आए थे।
 
अभिनेता-निर्देशक अजीत देओल कई पंजाबी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें मुख्य रूप से ‘खोटे सिक्के’ (1974), ‘मेहरबानी’ (1982) और ‘बरसात’ (1995) जैसी हिंदी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
 
उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह नौ बजे यहां उपनगर जुहू स्थित पवन हंस में किया गया। (भाषा)

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान