किरदारों से संतुष्ट नहीं हैं ओम पुरी

Webdunia
हिन्दी सिनेमा में अपने द्वारा निभाए गए विविधतापूर्ण किरदारों की वजह से चर्चित अभिनेता ओम पुरी उन्हें मिल रहे किरदारों से संतुष्ट नहीं हैं और 200 से भी अधिक फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें लगता है कि उनके जैसे कलाकारों के लिए भूमिका की कमी है।

PR


दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके 60 वर्षीय पुरी ने कहा, ‘‘दमदार किरदारों की रचना अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टारों के लिए की जाती है और हम जैसे अभिनेताओं को सिर्फ सामान्य किरदारों तक ही सीमित रखा जाता है।’’ उन्होंने कहा कि वह फिल्मों में मुख्य भूमिकाएँ निभाना चाहते हैं।

आक्रोश और अर्धसत्य जैसी फिल्मों से शुरुआत में ही अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके पुरी का मानना है कि हिन्दी सिनेमा जगत, सिनेमा निर्माण के विविध आयामों से अछूता है और आज भी नाच-गाने से भरपूर मसाला फिल्में ही बना रहा है। पुरी का कहना है कि इसी कारण उनके जैसे कलाकारों के लिए विकल्प काफी सीमित हैं।

हालाँकि पुरी कहते हैं कि आज भी हिन्दी सिनेमा जगत में विशाल भारद्वाज, राजकुमार हिरानी और फरहान अख्तर जैसे कुछ प्रतिभावान निर्देशक मौजूद हैं जिनके साथ वे काम करना चाहते हैं।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बर्थडे पर रणबीर कपूर ने रखा बिजनेस की दुनिया में कदम, लॉन्च किया ARKS

IIFA Awards 2024 : शाहरुख खान बने बेस्ट एक्टर, एनिमल ने जीते 6 अवॉर्ड्स

रणबीर कपूर के पूरे नाम से लेकर बीमारी तक... ऐसी 25 रोचक जानकारियां

धूम 4 में हुई रणबीर कपूर की एंट्री, विलेन बनकर मचाएंगे तहलका!

आलिया भट्ट का बॉस लेडी लुक, फ्लॉन्ट किया अपना परफेक्ट फिगर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल