Box Office पर शाहरुख खान की ज़ीरो का कैसा रहा पहला दिन

Webdunia
21 दिसम्बर को वर्ष की बड़ी फिल्मों में से एक ज़ीरो रिलीज हुई। इस फिल्म में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे हैं, लिहाजा बॉलीवुड को इस फिल्म से बहुत उम्मीद है। फिल्म का ट्रेलर पसंद किया गया था। गाने भी हिट हुए थे, जो एक अच्छी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग की ओर इशारा करते हैं। 

ALSO READ: ज़ीरो : फिल्म समीक्षा
ज़ीरो के शो मल्टीप्लेक्स में सुबह से ही शुरू हो गए थे। हालांकि शो हाउसफुल नहीं हुए, लेकिन अच्छी खासी दर्शकों की भीड़ नजर आई। शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या में इतना इजाफा नहीं हुआ जितनी की उम्मीद की गई थी। दूसरी ओर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में दर्शकों की संख्या मल्टीप्लेक्स जैसी नहीं थी और यहां पर फिल्म की ओपनिंग औसत रही। 
 
जहां तक दर्शकों की प्रतिक्रिया का सवाल है तो यह मिश्रित रही। वहीं ज्यादातर फिल्म समीक्षकों ने फिल्म की काफी बुराई की और इसका असर शाम और रात के शो पर पड़ा। 
 
पहले दिन के कलेक्शन की उम्मीद 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की थी, पहले दिन का कलेक्शन 20.14 करोड़ रुपये रहा है। ज़ीरो का जो बजट है उसके अनुरूप फिल्म को ओपनिंग नहीं मिली है। हालांकि अभी ऑफिशियल घोषणा का इंतजार है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट लिस्ट आई सामने, जानिए इस बार कौन-कौन सेलेब्स आएंगे नजर!

डेब्यू सीरीज मंडला मर्डस की सक्सेस पर वाणी कपूर बोलीं- दुनियाभर से मिला प्यार ही सबसे बड़ा इनाम है

शॉर्ट ड्रेस पहन पूल में उतरीं दिशा पाटनी, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर लगाई आग

धनश्री ने चहल से तलाक के बाद किए चौंकाने वाले खुलासे, 'अरे भाई, व्हाट्सऐप कर देता'

डिंपल यादव को स्वरा भास्कर ने बताया अपना क्रश, बोलीं- हम सभी बाइसेक्सुअल होते हैं...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख