टीवी एक्टर नितिन कुमार सत्यपाल ने की आत्महत्या, कई सालों से थे डिप्रेशन में

WD Entertainment Desk
शनिवार, 9 नवंबर 2024 (11:48 IST)
मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। बीते दिन टीवी एक्टर नितिन चौहान ने निधन की खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया था। अब एक और टीवी एक्टर नितिन कुमार सत्यपाल ने अपनी जान दे दी है। 35 साल के नितिन कुमार सत्यपाल गोरेगांव स्थित अपने फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए। 
 
खबरों के अनुसार पुलिस ने बयान में बताया कि नितिन कुमार काम नहीं मिल पाने से सत्यपाल डिप्रेशन में थे। वह कई साल से डिप्रेशन की दवाइयां ले रहे थे। उन्हें टीवी या फिल्मों में काम नहीं मिल पा रहा था, ऐसे में वो काफी नाखुश रहते थे। डिप्रेशन से उबरने के लिए वह थैरेपी और दवाइयां भी ले रहे थे, पर कोई सफलता नहीं मिली। 
 
आखिरकार, नितिन कुमार सत्यपाल ने घर में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। नितिन की पत्नी ने बताया कि वह बेटी को लेकर पार्क गई थीं, लेकिन जब घर वापस लौटीं तो गेट अंदर से बंद था। दरवाजा बार-बार खटखटाया, पर कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में पत्नी ने शोर मचाया।
 
नितिन की पत्नी किसी तरह फ्लैट के अंदर पहुचीं। जैसे ही वो अंदर गई तो नितिन को पंखे पर लटका पाया। एक्टर का परिवार सदमे में है, और पुलिस ने एक्सिडेंटल मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करीना कपूर से पहले भूमिका चावला थी 'जब वी मेट' के लिए पहली पसंद, बॉबी देओल भी आने वाले थे नजर

सामंथा रुथ प्रभु ने खोली अपनी सबसे बड़ी सच्चाई: ‘हीलिंग, शक्ति और आत्मविश्वास’ की राह प

Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट लिस्ट आई सामने, जानिए इस बार कौन-कौन सेलेब्स आएंगे नजर!

डेब्यू सीरीज मंडला मर्डस की सक्सेस पर वाणी कपूर बोलीं- दुनियाभर से मिला प्यार ही सबसे बड़ा इनाम है

शॉर्ट ड्रेस पहन पूल में उतरीं दिशा पाटनी, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर लगाई आग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख