फिल्म 83 का नया पोस्टर आया सामने, रणवीर सिंह ने कपिल देव के अंदाज में उठाई विश्व कप ट्रॉफी

Webdunia
शनिवार, 7 मार्च 2020 (13:55 IST)
रणवीर सिंह की '83' को वर्ष की सबसे बड़ी खेल फिल्म के रूप में देखा जा रहा है। इस फिल्म से अब रणवीर सिंह का नया लुक सामने आया है। इसमें कपिल देव का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह 1983 विश्व कप की ट्रॉफी को उठाते हुए नजर आ रहे हैं।


रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया पर इस प्रतिष्ठित पल के रीक्रिएट किए गए दृश्य को साझा करते हुए लिखा, We bet you all are waiting to witness this iconic moment on the big screen.
 
ALSO READ: बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की बागी 3 ने तोड़ा अजय देवगन की तान्हाजी का रिकॉर्ड
 
तस्वीर में रणवीर सिंह हू ब हू कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर प्रेजेंटेशन सेरेमनी की है। रणवीर सिंह कपिल देव के ही अंदाज में विश्व कप ट्रॉफी भी उठाते नजर आ रहे हैं।

सन 1983 में, भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में क्रिकेट विश्व कप जीता था। यह पहली बार था जब वेस्टइंडीज के अलावा किसी भी टीम ने विश्व कप अपने नाम किया था। और, यह पहली बार था, जब भारतीय टीम ने कोई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीता था।
 
Photo : Twitter
हाल ही में, 83 की रियल और रील टीम ने दिग्गज निर्देशक कबीर खान के साथ चेन्नई का दौरा किया था जहां फिल्म का पहला आधिकारिक लुक लॉन्च किया गया था। 'Kapil’s devils' लिखित बस में सफ़र करने से लेकर, जश्न के बीच दिल खोल कर नाचने तक, चेन्नई का यह इवेंट ब्लॉकबस्टर हिट रहा था।
 
कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की 83 रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और 83 फिल्म लिमिटेड द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को हिन्दी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख