Hanuman Chalisa

सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड को थप्पड़ मारा

Webdunia
PR


सलमान खान जानते हैं कि प्रशंसकों की बदौलत ही आज वे इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं। इसलिए वे अपने प्रशंसकों के साथ अच्छे से पेश आते हैं और उनकी मांग को पूरा करने की यथासंभव कोशिश करते हैं। पिछले दिनों वे मुंबई में बांद्रा स्थित मेहबूब स्टुडियो में शूटिंग कर रहे थे। फुर्सत के पलों में वे अपने प्रशंसकों को आटोग्राफ दे रहे थे और उनके साथ फोटो भी उतरवा रहे थे। भीड़ बहुत ज्यादा थी।

सलमान ने क्यों मारा थप्पड़... अगले पेज पर


सलमान के एक फैन ने सलमान के नजदीक पहुंचने के लिए अपनी बांह सलमान की ओर बढ़ाई। उसे ऐसा करते देख सलमान के एक बॉडीगार्ड ने गलती से उस फैन की बांह पर चोट पहुंचा दी। सलमान ने यह नजारा देखा तो भड़क गए। अपने प्रशंसकों के सामने ही सल्लू ने बॉडीगार्ड को तमाचा जड़ दिया और जोर से डांट लगा दी। उन्होंने बॉडीगार्ड से कहा कि प्रशंसकों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए क्योंकि उन्हीं की बदौलत वे यहां तक पहुंचे हैं।

लगता है कि मीडिया द्वारा उनके फोटो उतारने पर लगाए गए बैन को सलमान ने गंभीरता से लिया है और वे अब किसी को भी नाराज नहीं करना चाहते। साथ ही उनकी फिल्म 'किक' रिलीज हुई है और वे किसी तरह का नकारात्मक प्रचार नहीं चाहते हैं। ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए 'प्लेनेट बॉलीवुड जो रोजाना शाम को जूम चैनल पर शाम सात बजे प्रसारित होता है।
Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 मिनट ने लिए हुआ गायब, फैंस के बीच मचा हड़कंप

52 की उम्र में भी फायर हैं मलाइका अरोरा, बाथरोब पहन दिखाई सिजलिंग अदाएं

रेडियो एनाउंसर से सुपरस्टार तक: सुनील दत्त का संघर्ष और सफलता का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान