सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दिल्ली में किया जाएगा एक सड़क का नामकरण

Webdunia
गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (18:41 IST)
दक्षिणी दिल्ली के एंड्रयूजगंज में एक सड़क का नाम जल्द ही दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाएगा। इलाके के नगर निकाय ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने सुशांत के जन्मदिन के दिन यह जानकारी दी।

 
21 जनवरी को सुशांत की 35वीं जयंती है। वह पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने घर में मृत मिले थे। उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को याद किया, जिनकी अचानक मौत होने का मामला काफी दिन चर्चा में रहा था।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एडीएमसी) में पार्षद अभिषेक दत्त ने सितंबर 2020 में सड़क का नाम अभिनेता के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'एसडीएमसी सदन ने कल अपनी बैठक में इसे मंजूरी दे दी।'
 
एसडीएमसी में एंड्रयूजगंज से पार्षद ने नगर निकाय की नामकरण एवं पुन: नामकरण समिति को प्रस्ताव भेजा था। समिति को भेजे लिखित प्रस्ताव में दत्त ने कहा था कि सड़क संख्या आठ में बड़ी संख्या में बिहार से संबंध रखने वाले लोग रहते हैं। 
 
प्रस्ताव में दावा किया था कि उन्होंने ही एंड्रयूज गंज से इंदिरा कैंप के बीच एक भाग का नाम सुशांत सिंह राजपूत मार्ग रखने की मांग की है। दत्त ने कहा था कि इसलिये सड़क संख्या 8 का नाम अभिनेता के नाम पर रखा जाना चाहिए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख