Biodata Maker

आमिर खान के दिवाली एड पर मचा बवाल, बीजेपी सांसद ने पत्र लिख जताई आपत्ति

‍आमिर खान के दिवाली विज्ञापन को कई लोग हिंदूविरोधी बता रहे हैं। विज्ञापन में आमिर सड़क पर पटाखे नहीं फोड़ने की अपील कर रहे हैं। बीजेपी सांसद ने भी एड पर आपत्ति जताई है।

Webdunia
शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (13:27 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के एक विज्ञापन को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। हाल ही में आमिर खान सीएट टायर के नए दिवाली एड में नजर आए। इस विज्ञापन में वह सड़क पर पटाखे नहीं फोड़ने की अपील कर रहे हैं।

 
आमिर खान के इस विज्ञापन पर हिंदूविरोधी होने के आरोप लग रहे हैं। आमिर खान को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने सीएट टायर के इस दिवाली एड पर आपत्ति जताते हुए कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को एक पत्र लिख विरोध दर्ज कराया है।
 
बीजेपी सांसद ने कहा है कि कंपनी को नमाज के नाम पर सड़कों को जाम किए जाने और अजान के दौरान मस्जिदों से निकलने वाले शोर से संबंधित समस्या का समाधान भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं में रोष उत्पन्न करने वाले हालिया विज्ञापन का संज्ञान लें।
 
बीजेपी सांसद ने पत्र में कहा, आपकी कंपनी का हालिया विज्ञापन, जिसमें आमिर खान लोगों को सड़कों पर पटाखे नहीं चलाने की सलाह दे रहे हैं, एक बहुत अच्छा संदेश दे रहा है। सार्वजनिक मुद्दों पर आपकी चिंता के लिए सराहना किए जाने की जरूरत है। मैं आपसे सड़कों पर लोगों के सामने आने वाली एक और समस्या का समाधान करने का अनुरोध करता हूं। जिसमें कि शुक्रवार और अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों के दिन नमाज के नाम पर सड़कें जाम कर दी जाती हैं।
 
उन्होंने कहा, कई भारतीय शहरों में एक बहुत ही सामान्य दृश्य है जहां व्यस्त सड़कों को जाम करते हैं और नमाज अदा करते हैं, तथा उस समय एंबुलेंस और दमकल वाहनों जैसे वाहन भी यातायात में फंस जाते हैं, जिससे 'गंभीर क्षति' होती है। कंपनी के विज्ञापनों में ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा भी उठाएं क्योंकि हमारे देश में मस्जिदों के ऊपर लगे लाउडस्पीकर से अजान के समय बहुत अधिक शोर होता है।
 
सांसद ने कहा, चूंकि आप आम जनता के सामने आने वाली समस्याओं के प्रति बहुत संवेदनशील हैं और आप भी हिंदू समुदाय से हैं, मुझे यकीन है कि आप सदियों से हिंदुओं के साथ किए गए भेदभाव को महसूस कर सकते हैं। आजकल हिंदू-विरोधी अभिनेताओं का एक ग्रुप हमेशा हिंदू भावनाओं को आहत करता है, जबकि, वे कभी भी अपने समुदाय के गलत कामों को उजागर करने की कोशिश नहीं करते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

यश–कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' का पहला रोमांटिक गाना 'तबाही' रिलीज, ऑडियो ने मचाया तहलका

जबरदस्त फिटनेस के साथ 'द पैराडाइज' स्टार नानी ने की मार्च की शुरुआत, वर्कआउट फोटोज ने बढ़ाया तापमान

'तुम्बाड 2' में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री, निभाएंगे रहस्यमयी किरदार

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में गुड टच–बैड टच जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अमर उपाध्याय बोले- चुप्पी नहीं, बच्चों की हिफाजत पहले

'मैं हूं' गाने में सलमान खान ने चलाई अपनी खुद की विंटेज जीप, जानिए क्यों है खास?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख