हिमाचल प्रदेश आपदा में प्रभावित लोगों की मदद के लिए आमिर खान ने आगे बढ़ाया मदद का हाथ, दान दिए इतने रुपए

WD Entertainment Desk
रविवार, 24 सितम्बर 2023 (11:49 IST)
aamir khan : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। आमिर अक्सर मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते रहते हैं। अब आमिर खान हिमाचल प्रदेश में हालिया आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं।
 
हिमाचल प्रदेश में आए विनाशकारी भूस्खलन से हुए नुकसान को देखते हुए आमिर खान ने आपदा से तबाह हुए परिवारों की मदद के लिए राहत कोष में दान दिया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुलासा किया कि आमिर खान ने राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई आपातकालीन सहायता योजना, आपदा राहत कोष 2023 में 25 लाख रुपए का दान दिया है। 
 
खबरों के अनुसार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आमिर खान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सुपरस्टार को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमिर खान की सहायता से राहत देने के काम में मदद मिलेगी जिससे प्रभावित परिवारों को आपदा के बाद उबरने में मदद करना है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। आमिर इन दिनों पर्दे के पीछे सक्रिय है। उनके प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान की सिकंदर आखिर क्यों की जा रही है नापसंद, एक नहीं कई हैं कारण

MS धोनी और सलमान खान उम्र के इस पड़ाव पर कर रहे यह 3 गलतियां

सिकंदर के कलेक्शन ईद की छुट्टी होने के बाद भी सिर्फ 11% बढ़े, सलमान खान की फिल्म का जानें बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

जीवन का अपमान है AI, भारत में फैला Ghibli क्रेज, सालों तक एनीमेशन को हाथ से बनाने वाले हयाओ मियाजाकी नाराज, छिड़ी जंग

अप्रैल 2025 मूवी कैलेंडर: केसरी 2 से लेकर जाट तक, इस महीने ये फिल्में होगी रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख