Hanuman Chalisa

फिल्म के बाद आमिर खान के विज्ञापन पर मचा बवाल, लोगों ने बताया 'हिंदू विरोधी'

WD Entertainment Desk
बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (14:10 IST)
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का विवादों से पीछा ही नहीं छूट रहा है। बीते दिनों उन्हें अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर मुश्‍किलों का सामना करना पड़ रहा था। इस फिल्म का जमकर विरोध हो रहा था, जिसका खामियाजा भी आमिर को भुगतना पड़ा।

 
अब आमिर खान अपने एक विज्ञापन को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। आमिर खान पर फिर हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने आमिर पर निशाना साधते हुए उनपर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।
 
 
दरअसल, आमिर खान और कियारा आडवाणी हाल ही में एक बैंक के विज्ञापन में साथ नजर आए। इस एड में दोनों शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे है। इस एड में दिखाया गया है कि एक पुरुष भी 'घर जमाई' हो सकता है। एड में आमिर कहते है कि विदाई हो गई है और दुल्हन रोई भी नहीं। 
 
एड में आगे दिखाया गया है कि दूल्हा अपनी पत्नी के साथ उनके बीमार पिता की देखभाल करने के लिए दुल्हन के घर गया है। इसके बाद आमिर एक बैंक में दिखाई देते हैं और कहते हैं,  ‘सदियों से चली आ रही परंपराएं क्यों चलती रहें? इसलिए हम हर बैंकिंग परंपरा पर सवाल उठाते हैं। ताकि आपको बेहतरीन सेवा मिले।’
 
यूजर्स को आमिर खान का यह एड रास नहीं आया और वह जमकर ट्रोल होने लगे हैं। वहीं विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि सामाजिक और धार्मिक परंपराओं को बदलने के लिए बैंक कब से जिम्मेदार हो गए हैं? मुझे लगता है aubankindia भ्रष्ट बैंकिंग व्यवस्था को बदलकर सक्रियता से काम लेना चाहिए। ऐसी बकवास करते हैं फिर कहते हैं हिंदू ट्रोल कर रहे हैं।' 
 
इससे पहले भी आमिर खान अपने एड की वजह से ट्रोल हो चुके हैं। बीते साल उनके सीएट टायर के विज्ञापन को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। इस विज्ञापन को भी लोगों ने हिंदू विरोधी करार दिया था।
Edited by : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

27 साल बाद टूटने जा रही थलपति विजय की शादी, पत्नी संगीता ने दायर की तलाक की याचिका

दीपिका पादुकोण ने ठुकराया हॉलीवुड का बड़ा मौका, 'द व्हाइट लोटस 4' से इस वजह से बनाई दूरी!

गायक शान का अनोखा अंदाज, सूफी गायकों संग 'दमादम मस्त कलंदर' को दिया नया रंग

रामायण में रवि दुबे को कैसे मिला लक्ष्मण का रोल? सामने आई चौंकाने वाली संयोग भरी कहानी

ऋषभ शेट्टी का जादू: 'कांतारा' के बाद अब 'जय हनुमान' के जरिए दिखाएंगे भारतीय संस्कृति की असली ताकत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख