Hanuman Chalisa

इंडिया में पैदा हुआ हूं और मरूंगा भी यहीं : आमिर खान

Webdunia
मौका था 'रंग दे बसंती' के रिलीज को दस वर्ष पूरे होने का। सवालों के जवाब आमिर दे रहे थे जिनके एक बयान के कारण पूरे भारत में हलचल मच गई थी। असहिष्णुता के मुद्दे पर वे जहां जाते हैं सवाल पूछे जाते हैं। यहां भी यही बात उठी तो आमिर ने कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि भारत में असहिष्णुता है। मेरे शब्दों को तो तोड़-मोड़ दिया गया और इसके कारण गलतफहमी पैदा हुई। मैं इंडिया में पैदा हुआ हूं और मरूंगा भी यहीं।' 
 
आमिर ने कहा कि कुछ नकारात्मक विचारधारा वाले लोग हैं जो अपनी नकारात्मकता द्वारा हमें विभाजित करना चाहते हैं। आमिर के अनुसार भारत उन अनोखे देशों में से हैं जहां इतनी सारी भाषाएं बोली जाती हैं। वि‍भिन्न संस्कृतियां हैं। इतनी भिन्नताएं हैं, फिर भी हम साथ रहते हैं। मुझे यह देख दु:ख होता है कि कुछ लोग हमें विभाजित करने की कोशिश में लगे हुए हैं। हमें उन्हें ज़हर फैलाने से रोकना होगा। 
 
आमिर के अनुसार वे अपने देश को इतना प्यार करते हैं कि विदेश जाते ही दो सप्ताह के अंदर उन्हें घर की याद सताने लगती है। देशद्रोही बहुत बड़ा इलजाम है। जब मैं कहता हूं कि मुझे अपने देश से प्यार है तो लोगों को यकीन नहीं होता। आप मेरे द्वारा की गई फिल्में देखिए। मेरी पब्लिक लाइफ को देखिए। सत्यमेव जयते टीवी शो भी मैंने इसलिए किया क्योंकि मैं अपने देश को चाहता हूं और इसे आगे ले जाने में योगदान करना चाहता हूं। 

 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रोनाल्डो से प्यार, लेकिन सपोर्ट मेसी को: उर्वशी रौतेला के बयान ने मचाया बवाल, 10 लाख रुपये का लुक बना चर्चा का विषय

धुरंधर की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद रणवीर सिंह का अगला मिशन 'प्रलय', 300 करोड़ की इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर

होम्बले फिल्म्स ने किया अपनी अगली फिल्म का ऐलान, पहली बार साथ काम करेंगे सूर्या और डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल

राज कुंद्रा को पांच साल से न्याय का इंतजार, बोले- हर बार अंतिम सुनवाई से पहले बदल जाता है जज

रवि किशन का छलका दर्द: 34 साल बाद मिली सफलता, बोले- सब आगे निकल गए, मैं पीछे रह गया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका