Hanuman Chalisa

आमिर खान क्यों नहीं कर रहे हैं जैकी चैन के साथ फिल्म?

Webdunia
सुपर स्टार आमिर खान ने यह साफ कर दिया है कि वह चीनी एक्शन स्टार जैकी चैन के साथ फिल्म नहीं कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी चर्चित फिल्म ‘दंगल’ की शूटिंग करनी है।
 
ऐसी खबरें आ रही थीं कि आमिर भारतीय-चीनी फिल्म में चैन के साथ काम कर रहे हैं। ‘कुंग फू योगा’ नामक यह प्रोजेक्ट दोनों देशों की सबसे अलग खासियतों को रेखांकित करेगा।
 
आमिर ने कहा, ‘‘जैकी इस फिल्म को निर्देशक स्टेनले टोंग के साथ करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने जैकी की कई फिल्में बनाई हैं। मेरे लिए यह फिल्म करना संभव नहीं है। मुझे इसे करना अच्छा लगता। वे लोग सितंबर-अक्तूबर में शूटिंग कर रहे हैं और उस समय मैं ‘दंगल’ में व्यस्त रहूंगा। मैं अगले साल अगस्त-सितंबर में कोई फिल्म शुरू कर सकता हूं।’’ 
 
यह परियोजना संभवत: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पिछले साल हुई भारत यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित तीन फिल्मों के समझौते का हिस्सा है। चीन में बॉलीवुड फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह समझौता दोनों देशों की मदद के लिए है।
 
जैकी चैन के प्रशंसक आमिर ने कहा, ‘‘मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं। मैंने उनकी फिल्म ‘पुलिस स्टोरी’ के शो एक थियेटर में लगातार देखे थे। वह सिर्फ एक्शन हीरो नहीं हैं। उनका हास्य भी कमाल का है। मैंने उन्हें बताया था कि मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं। मैंने उनकी बहुत सी फिल्में देखी हैं। मैंने उन्हें बताया कि वह भारत में बहुत लोकप्रिय हैं। उन्हें यह जानकर बहुत खुशी हुई थी।’’ 
 
जैकी चैन ने आमिर खान की हालिया फिल्म ‘पीके’ नहीं देखी है लेकिन उन्होंने ‘3 इडियट्स’ देखी है। आमिर ने कहा, ‘‘मैंने उनसे नहीं पूछा कि उन्होंने मेरी कोई फिल्म देखी है या नहीं। लेकिन जिस तरह वह मुझसे मिले, मुझे लगा कि उन्होंने मेरी फिल्में देखी हैं। उन्होंने ‘3 इडियट्स’ देखी है। वह एक अच्छे और गर्मजोशी से भरे इंसान हैं।’’(भाषा)
Show comments

बॉलीवुड हलचल

जुनैद खान को मिल रहा आमिर खान का बेटा होने का फायदा, बोले- 2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा है काम

'रामायणम्' के राम का अयोध्या में बड़ा निवेश, रणबीर कपूर ने खरीदा करोड़ों का प्लॉट

2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

रणवीर सिंह ने रचा इतिहास, पोस्ट-कोविड दौर में 3700 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले भारत के पहले सुपरस्टार बने

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान