Hanuman Chalisa

आमिर खान ने 'विक्रम वेधा' के हिन्दी रीमेक से किया किनारा, सामने आई यह वजह!

Webdunia
रविवार, 20 दिसंबर 2020 (12:51 IST)
आमिर खान बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाते हैं। आमिर फिल्में करने में बिल्कुल भी हड़बड़ी नहीं करते। वो बहुत सोच समझकर फिल्में चुनते हैं। इन दिनों आमिर खान कई शानदार फिल्मों के लिए चर्चा में चल रहे हैं जिनमें से एक 'लाल सिंह चड्ढा' है।

 
आमिर खान को लेकर एक और खबर सामने आ रही थी कि वह साउथ की सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' के रीमेक में नजर आने वाले थे। हालांकि अब ये खबर आ रही है कि आमिर खान ने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया है। आमिर के ये फिल्म छोड़ने के पीछे कारण भी सामने आया है। 
 
खबरों के अनुसार फिल्म काफी ज्यादा टल चुकी है और कोरोना के कारण फिल्म लंबे समय के लिए होल्ड कर दी गई है। यही कारण है कि अब आमिर खान इस फिल्म को छोड़ रहे हैं। इसके अलावा खबर है कि फिल्म की स्क्रिप्ट आमिर खान ने पढ़ी है लेकिन उनको वो शानदार नहीं लगी है।
 
 
हालांकि इस फिल्म से किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन फैंस जरूर इस खबर से निराश होने वाले हैँ। आमिर खान को इस फिल्म में एक्शन करते सभी देखने चाहते थे और उनके साथ सैफ अली खान नजर आने वाले थे।फिलहाल वो लाल सिंह चड्ढा के साथ धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जुनैद खान को मिल रहा आमिर खान का बेटा होने का फायदा, बोले- 2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा है काम

'रामायणम्' के राम का अयोध्या में बड़ा निवेश, रणबीर कपूर ने खरीदा करोड़ों का प्लॉट

2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

रणवीर सिंह ने रचा इतिहास, पोस्ट-कोविड दौर में 3700 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले भारत के पहले सुपरस्टार बने

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख