Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

7 भाग में होगी आमिर खान की 'महाभारत', आमिर खान निभाएंगे यह किरदार

Advertiesment
आमिर खान
इस समय आमिर खान, दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के कारण चर्चा में है। फिल्म को खास पसंद नहीं किया जा रहा है, लेकिन पहले दिन फिल्म ने आय का नया कीर्तिमान बनाया है। अब आमिर अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त होने जा रहे हैं। 
 
लंबे समय से चर्चा है कि आमिर खान 'महाभारत' पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। बीच में खबर आई कि उन्होंने फिल्म बनाने का इरादा त्याग दिया है। ये बात कुछ हद तक सही है। 
 
आमिर खान 'महाभारत' पर फिल्म नहीं बल्कि वेबसीरिज बनाने जा रहे हैं, जो 7 भागों में होगी। आमिर यूएस जाने वाले हैं। वे वहां पर अपनी कोर टीम के साथ सात सप्ताह तक रहेंगे। इस दौरान सीरिज को लिखा जाएगा और सारी बातें होंगी। 
 
यूएस से लौटते ही आमिर खान काम शुरू करेंगे। इस भव्य पैमाने पर बनाया जाएगा। आमिर की इस सीरिज के सातों भागों को अलग-अलग निर्देशक निर्देशित करेंगे। 
 
फिल्म में स्टार्स की जगह ज्यादातर नए चेहरे नजर आएंगे। आमिर खान इसमें श्रीकृष्ण का रोल अदा करेंगे। यह रोल निभाने की उनकी इच्छा अरसे से है। उनका यह ड्रीम रोल भी कहा जा सकता है। 
 
आमिर की 'महाभारत' को देखने की उत्सुकता सभी को है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहिद-मीरा ने पहली बार शेयर की बेटे ज़ैन की फोटो, लग रहे तैमूर के भाई!