आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' का मोशन पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Webdunia
बुधवार, 6 नवंबर 2019 (12:42 IST)
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आमिर खान के साथ इस फिल्म में करीना कपूर रोमांस करती नजर आएंगी। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिन्दी रिमेक है।


हाल ही में आमिर खान की इस मचअवेटेड फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया। इसे शेयर करते हुए आमिर ने लिखा, 'क्या पता हम में है कहानी, या है कहानी में हम।'
 
इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई हैं। फिल्म क्रिसमस 2020 को रिलीज होगी। लाल सिंह चड्ढा को अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को वायकॉम 18 स्टूडियो और आमिर खान प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहा है।
 
ALSO READ: Box Office पर क्या होगा आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला का?
 
लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। फॉरेस्ट गंप में टॉम हैंक लीड कैरेक्टर में थे। फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी। फॉरेस्ट गंप की शुरुआत भी ऐसे ही होती है जैसे लाल सिंह चड्ढा के मोशन पोस्टर में दिखाया गया है।
 
लाल सिंह चड्ढा के लिए भी आमिर ने खूब तैयारी की है। आमिर ने अपने यंग किरदार के लिए 20 किलो वजन भी कम किया है और वे इस फिल्म के लिए स्पेशल डाइट पर हैं जिसमें सब्जी रोटी और प्रोटीन शेक शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

हीरो नहीं, शेफ अजय देवगन: काजोल ने बताया किचन का राज, पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाओगे

बिकिनी टॉप में नोरा फतेही का सुपर बोल्ड लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा किया हाई

परम सुंदरी रिव्यू: सिद्धार्थ-जाह्नवी की केमिस्ट्री और खूबसूरत लोकेशन भी नहीं बचा पाई कमजोर कहानी को

शमिता शेट्टी ने राकेश बापट संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों खत्म हुआ रिश्ता

धर्मेन्द्र के हाथों जब चीते की गई जान कर्तव्य की शूटिंग के दौरान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख