मिचौंग तूफान में फंसे आमिर खान, 24 घंटे बाद किया गया रेस्क्यू

WD Entertainment Desk
बुधवार, 6 दिसंबर 2023 (11:47 IST)
Aamir Khan trapped in storm: देश के दक्षिणी राज्यों में चक्रवार्ती तूफान मिचौंग ने जमकर कहर ढलाया है। इस तूफान की वजह से तमिलनाडु और उसके आसपास के इलाकों में काफी तबाही हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान चेन्नई में हुआ है। मिचौंग तूफान में आम नागरिकों के साथ-साथ कई सेलेब्स भी फंस गए।
 
अब खबर सामने आई है कि इस भयानक तूफान में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान भी फंसे हुए थे। हालांकि रेस्क्यू टीम ने करीब 24 घंटे बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। आमिर खान के साथ साउथ के अभिनेता-निर्माता विष्णु विशाल भी फंसे हुए थे।
 
विष्णु विशाल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर रेस्क्यू की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में विष्णु और आमिर खान रेस्क्यू बोट पर बैठे नजर नजर आ रहे हैं। उनके साथ विष्णु की पत्नी बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा भी दिख रही हैं।
 
इसके साथ विष्णु ने लिखा, हमारे जैसे फंसे हुए लोगों की मदद करने के लिए बचाव विभाग को धन्यवाद। करापक्कम में बचाव अभियान शुरू हो गया है। 3 नावें पहले से ही काम कर रही हैं। ऐसे कठिन समय में टीएन सरकार द्वारा शानदार काम, धन्यवाद। 
 
बता दें कि आमिर खान इन दिनों इंडस्ट्री से ब्रेक लेकर अपनी मां के इलाज के लिए चेन्नई गए हुए हैं। उनकी मां को कुछ समय पहले दिल का दौरा पड़ा था।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख