आमिर खान ने शेयर किया 'लाल सिंह चड्ढा' का बीटीएस वीडियो

Webdunia
सोमवार, 25 जुलाई 2022 (17:20 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब आमिर खान ने सोशल मीडिया पर 'लाल सिंह चड्ढा' का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। 

 
वीडियो में फिल्म की शूटिंग की झलक दिखाई दे रही हैं। आमिर ने वीडियो में दिखाया है कि फिल्म शूट करते वक्त टीम को किन-किन परेशानियों से गुजरना पड़ा। वीडियो में आमिर अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। कभी ट्रेन में बैठे हुए तो कभी दुश्मन से लड़ाई लड़ते हुए। इस वीडियो में आमिर के अलावा करीना कपूर और टीम मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं।
 
अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स की फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का रीमेक है। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा मोना सिंह और नागा चैतन्य की भी अहम भूमिका में हैं।
 
आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' को भारत के 100 से अधिक स्थानों पर शूट किया गया है। लाल सिंह चड्ढा में भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे इमरजेंसी, 1983 क्रिकेट विश्व कप, ऑपरेशन ब्लू स्टार, रथ यात्रा और 1999 का कारगिल युद्ध आदि को दिखाया जाएगा। यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख