आमिर खान की बेटी आइरा ने पिता के फिटनेस कोच नूपुर संग की सगाई

WD Entertainment Desk
शनिवार, 19 नवंबर 2022 (11:08 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग सगाई कर ली है। आइरा बीते काफी समय से अपने पिता के फिटनेस कोच नूपुर को डेट कर रही हैं। कुछ महीनों पहले ही आइरा को नूपुर ने प्रपोज किया था। अब दोनों की ऑफिशियल सगाई भी हो गई है। 

 
आइरा और नूपुर की सगाई में आमिर खान अपने पूरे परिवार के संग पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सगाई के फंक्शन में आइरा रेड कलर का खूबसूरत गाउन पहने नजर आईं। वहीं नूपुर शिखरे ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद हैंडसम लग रहे थे। 
 
बेटी की सगाई में आमिर खान का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। आमिर खान लंबी सफेद दाढ़ी में व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहने नजर आए। आइरा की सगाई में किरण राव और आजाद खान ने भी शिरकत की। वहीं आइरा के कजिन इमरान खान भी लंबे समय बाद किसी फंक्शन में नजर आए।
 
बता दें कि बीते दिनों आइरा खान और नुपुर शिखरे ने अपने एक जॉइंट पोस्ट साझा कर फैंस को अपनी सगाई की खबर दी थी। उन्होंने सपनों वाले प्रपोजल का एक वीडियो साझा किया था। नूपुर ने अपनी लेडीलव आइरा को इटली में एक शो के दौरान प्रपोज किया था। 
 
आइरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। आइरा पर्दे के पीछे निर्देशन के क्षेत्र में एक्टिव हैं। उन्होंने साल 2019 में थिएटर प्रोडक्शन 'यूरिपिड्स मेडिया' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

निक जोनास से शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में आए ये पुरुष

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख