आगे बढ़ी आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट, अब अगले साल 'वेलेंटाइन डे' पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Webdunia
रविवार, 26 सितम्बर 2021 (16:11 IST)
कोरोनावायरस का प्रकोप कम होने के बाद देश के कई राज्यों में सिनेमाघर दोबारा खुल चुके हैं। बीते दिन महाराष्ट्र में भी सिनेमाघर खोलने का आदेश राज्य सरकार द्वारा दे दिया गया है। इस फैसले से मनोरंजन जगत में खुशी की लहर है।

 
वहीं इस महराष्ट्र में सिनेमाघर खोलने का आदेश आने के बाद रोहित शेट्टी ने भी अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज ‍करने का ऐलान किया है। इसके अलावा फैंस आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब फैंस के लिए बुरी खबर है। अब 'लाल सिंह चड्ढा' अगले साल वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। इस बात की जानकारी आमिर खान प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर दी है। 
 
राज्य में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को फिर से खोलने की अनुमति देने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए, आमिर खान प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 स्टूडियोज ने आधिकारिक तौर पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की नई रिलीज की तारीख की घोषणा की। 
 
आमिर खान प्रोडक्शंस ने कहा, हम 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति देने के प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हैं। महामारी के परिणामस्वरूप हुई देरी के कारण, इस क्रिसमस पर हमारी फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज नहीं हो पाएगी। अब हम लाल सिंह चड्ढा को वैलेंटाइन डे, 2022 पर रिलीज करेंगे।
 
'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर और करीना कपूर खान फिर से एक साथ नज़र आएंगे, जिन्होंने आखिरी बार कल्ट फिल्म '3 इडियट्स' में एक साथ काम किया था। इसके अलावा फिल्म में नागा चैतन्य, मोना सिंह और मानव वीजे भी अहम भूमिका में हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

राजकुमार राव ने की गजगामिनी वॉक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

लू लगने के बाद अब कैसी है शाहरुख खान की हालत? मैनेजर पूजा ददलानी ने दिया हेल्थ अपडेट

ऑनस्क्रीन क्रिकेटर बनने के लिए जाह्नवी कपूर ने की कड़ी मेहनत, आईपीएल टीम के साथ करती थीं प्रैक्टिस

भाबीजी घर पर हैं फेम फिरोज खान का निधन, अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के रूप में बनाई थी पहचान

वेब सीरीज पंचायत को मिले जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पॉन्स पर नीना गुप्ता ने जताई खुशी

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख