टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने शेयर की टॉपलेस तस्वीर, हेटर्स को दिया करारा जवाब

Webdunia
शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (15:33 IST)
टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों आशका एक्टिंग की दुनिया से दूर अपने पति ब्रेंट गोबल संग समय बिता रही हैं। 

 
आशका अक्सर अपने फिटनेस वीडियो और योगा करते हुए तस्वीरें भी शेयर करती हैं। ऐसे में कई बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। अब आशका ने सोशल मीडिया पर योगा पोज में टॉपलेस तस्वीर शेयर कर नफरत करने वालों को करारा जवाब दिया है। 
 
इस तस्वीर में आशका टॉपलेस होकर योगा करती नजर आ रही हैं। आशका समंदर किनारे शीर्षासन की मुद्रा में नजर आ रही है। उन्होंने अपनी पीठ पर #one love लिखा है। 

इस तस्वीर के साथ आशका ने कैप्शन में लिखा, 'यह मजेदार है कि जो लोग आपको कम से कम जानते हैं वे आपके बारे में सबसे ज्यादा बात कैसे करते हैं। यह काफी मजेदार है कि उन्हें लगता है कि आप इससे अनजान हैं। मेरे पांव आसमान पर हैं और मेरा सिर जमीन पर है… जिंदगी भर के लिए। मेरी पीठ मजबूत है… इसलिए बात करने वाले, नफरत करने वाले अपनी जिंदगी जीते हैं।'
 
आशका की यह तस्वीर उनके पति ब्रेंट गोबले ने क्लिक की है। बता दें कि आशका कई शोज और रियलिटक्ष शोज में नजर आ चुकी हैं। वह भले ही इस समय टेलीविजन इंडस्ट्री से दूर हों लेिकन फिटनेस की तरफ खूब ध्यान दे रही हैं। 
 
आशका खुद को फिट रखने के लिए काफी वक्त से योगा कर रही हैं। वह योगा के कठिन से कठिन आसन में महारत हासिल कर चुकी हैं। आशका के पति ब्रेंट उनके योगा गुरु है। ब्रेंट गोबले गोवा में पीस ऑफ ब्लू योगा नाम से योगा क्लासेस चलाते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख