फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना निभाएंगे यह किरदार

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल में सीता का किरदार निभाएंगे

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अलग-अलग तरह की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान ने अपनी सभी फिल्मों में काफी यूनिक किरदार किए हैं। फिल्म अंधाधुन और बधाई हो की शानदार सफलता के बाद आयुष्मान फिल्म ड्रीम गर्ल से वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में भी वे यूनिक किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है।

कॉमेडी ड्रामा इस फिल्म में आयुष्मान सीता का रोल निभाएंगे। उन्‍होंने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्‍म 'ड्रीम गर्ल' में निभाए जाने वाले किरदार के बारे में शेयर किया। आयुष्मान ने बताया कि वह इस बार क्‍या नया लेकर आएंगे, जिससे दर्शकों को कुछ और अलग देखने को मिलेगा।
 
आयुष्मान ने कहा कि 'ड्रीम गर्ल बहुत अलग फिल्म है, बहुत मजेदार है क्योंकि फिल्म में मैंने साड़ी पहनी है। यह एक ऐसे लड़के की कहानी है जो रामलीला में सीता का रोल निभाता है। हमने अपने देश में देखा है कि रामलीला में सीता का किरदार लड़के निभाते हैं और मैं उनमें से एक हूं। उसके पास (फिल्म में सीता बने लड़के के पास) एक टैलेंट है कि वो लड़का और लड़की दोनों की आवाज निकाल सकता है।
 
फिल्म में आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं जबकि इसका प्रोडक्शन एकता कपूर रही हैं। यह फिल्म साल 2019 के अंत में रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख