अभिषेक बच्चन से यूजर ने पूछा- कोरोना काल में आप क्या कर रहे? एक्टर ने दिया करारा जवाब

Webdunia
सोमवार, 26 अप्रैल 2021 (16:21 IST)
देश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं, वहीं कई सेलेब्रिटीज मुश्किल हालातों में सभी को पॉजिटिव रहने का संदेश भी दे रहे हैं। 

 
हाल ही में अभिषेक बच्चन का एक पोस्ट जबरदस्त सुर्खियों में आ गया। जिस पर कई यूजर ने सवाल उठाया। वहीं अभिषेक ने भी उठ रहे सवालों पर शानदार जवाब दे दिया है। दरअसल, अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर फैंस को वर्चुअल हग्स दिए थे। जिस पर एक यूजर ने लिखा, काश आपने वर्चुअल हग्स से ज्यादा कुछ किया होता। लोग ऑक्सीजन और बेड्स के बिना मर रहे हैं, सिर्फ हग ही काफी नहीं है सर।
 
यूजर के इस पोस्ट पर अभिषेक बच्चन ने जवाब देते हुए बता दिया है कि वो ऐसे मुश्किल वक्त में वो सिर्फ पॉजिटिव पोस्ट ही नहीं कर रहे हैं। उन्होंने लिखा- 'मैं कर रहा हूं मैम, अगर मैं सोशल मीडिया पर नहीं डाल रहा हूं इसका मतलब ये नहीं है मैं कुछ नहीं कर रहा हूं।'
 
उन्होंने लिखा, हम सभी अपनी तरफ से पूरी कोशिश करने में लगे हुए हैं। ये हालात बहुत दुखद हैं, इसलिए मैंने थोड़ी की पॉजिटिविटी और प्यार फैलाने की कोशिश की।
 
बता दें कि कोरोना के इस दौर में कई सेलेब्स मदद के लिए सामने आए हैं। सलमान खान ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए फूड पैकेट्स का इंतजाम किया है। वहीं अक्षय कुमार ने गौतम गंभीर फाउंडेशन के लिए 1 करोड़ दिए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

39 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधीं 'गोपी बहू' जिया मानेक, वरुण जैन संग किया भूत शुद्धि विवाह

प्राइम वीडियो ने मिलाया मैडॉक फिल्म्स संग हाथ, 8 फिल्मों की नई पोस्ट-थिएट्रिकल लाइसेंसिंग डील का किया ऐलान

उदयपुर फाइल्स के प्रोड्यूसर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, एक युवक हिरासत में

फ्लोरल ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

मेगास्टार चिरंजीवी का एडवांस बर्थडे गिफ्ट, विश्‍वम्भरा की पहली झलक इतने बजे होने जा रही रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख