Biodata Maker

यूजर ने अभिषेक बच्चन को मारा ताना- पिता अस्पताल में भर्ती, अब किसके भरोसे बैठकर खाओगे, एक्टर ने यूं की बोलती बंद

Webdunia
गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (16:32 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन इन दिनों मुंबई के नानावटी अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। वहीं, ऐश्वर्या और अराध्या को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन अमिताभ और अभिषेक अभी भी अस्पताल में ही है।

 
इस संकट की घड़ी में हर कोई बच्चन परिवार के साथ खड़ा नजर आ रहा है लेकिन यहां भी कुछ लोग ऐसे हैं जो उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स अभिषेक का मजाक उड़ा रहे हैं और उनपर तंज कस रहे हैं।
 
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अभिषेक पर तंज सकते हुए अजीबोगरीब सवाल पूछा। सवाल था- 'पिता अस्पताल में भर्ती हैं, अब किसके भरोसो बैठकर खाओगे।' यूजर की इस बात पर अभिषेक बच्चन ने सादगी से बड़ा करारा जवाब दिया है। 
 
अभिषेक बच्चन ने यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'फिलहाल तो लेटकर खा रहे हैं दोनो एक साथ अस्पताल में।' अभिषेक और यूजर की ये बातचीत यही खत्म नहीं हुई। अभिषेक के जवाब पर यूजर ने फिर तंज कसते हुए लिखा- आप जल्दी ठीक हो जाएं, हर किसी की किस्मत में लेट कर खाना कहा। 
 
यूजर की इस बात पर भी अभिषेक ने सादगी से जवाब दिया और लिखा, 'मैं प्रार्थना करूंगा कि आप हमारी जैसी परिस्थिति में कभी ना आएं और हमेशा स्वस्थ रहें। आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया।'
 
अभिषेक बच्चन के यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले बिग बी ने भी ट्रोल्स की जमकर क्लास लगाई थी। उन्होंने ब्लॉग में ट्रोल्स को चेतावनी देते हुए कहा था कि तुम्हारा पंगा अमिताभ बच्चन से पड़ गया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'धुरंधर' देख करण जौहर ने की रणवीर सिह की तारीफ, बताया अपना पसंदीदा परफॉर्मर

कश्मीर में अपने पुश्तैनी घर पहुंचीं संदीपा धर, साझा की भावुक यादें

आलिया भट्ट के दिल के बेहद करीब है भंसाली की फिल्म में निभाया गंगूबाई काठियावाड़ी का किरदार

70 साल पुरानी ड्रेस में आलिया भट्ट ने बिखेरा हुस्न का जलवा, देखिए तस्वीरें

रितिक रोशन भी हुए 'धुरंधर' के दीवाने, बोले- पार्ट 2 का इंतज़ार नहीं कर सकता...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख