अभिषेक कपूर बोले- आयुष्मान ने दिया कंटेंट पोल सिनेमा को जन्म

Webdunia
गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (16:15 IST)
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना लिंक से हटकर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान खुराना बॉलीवुड उन सितारों में से हैं जो आउटसाइडर होकर भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुके हैं। नेशनल अवॉर्ड जीत चुके आयुष्मान खुराना आज बड़ा नाम बन चुके हैं।

 
आयुष्मान खुराना जल्द ही अभिषेक कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभिषेक कपूर ने कहना है कि इंडस्ट्री में हमेशा से ही या तो टेंटपोल या पैरलल सिनेमा का निर्माण होता रहा है, लेकिन आयुष्मान ने 'कंटेंट-पोल' सिनेमा को जन्म दिया है। 
 
अभिषेक कपूर ने कहा, उनकी फिल्में उन सभी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही हैं, जो बेहतरीन मनोरंजन वाली फ़िल्में देखना चाहते हैं। मुझे आयुष्मान जैसे एक्टर के साथ क्रिएटिव तरीके से जुड़कर बेहद खुशी महसूस हो रही है, जो सही मायने में काफी सेंसेटिव और खरे सोने की तरह हैं, साथ ही उनके विचारों में काफी गहराई है। 
 
उन्होंने कहा, फैंस के दिलों में उनकी जगह बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने उनसे जो वादा किया था उसे लगातार निभाते रहे हैं. 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के साथ, मैं भी इस वादे में उनका साथ देने और उसे निभाने की कोशिश कर रहा हूं, जिससे दर्शक इस अनुभव का भरपूर आनंद उठा सकें।
 
गौरतलब है कि फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में आयुष्मान एक क्रॉस-फंक्शनल एथलीट की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर अहम किरदार निभा रही हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर कर रही हैं। यह फिल्म 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

तारक मेहता की एक्ट्रेस Deepti Sadhwani ने किया Cannes डेब्यू, ऑरेज गाउन पहन रेड कार्पेट पर ढाया कहर

Cannes Film Festival 2024 का हुआ आगाज, उद्घाटन समारोह में पहुंचीं उर्वशी रौटेला

सलमान खान ने मनोज बाजपेयी के नाम कर दिया था अपना जीता हुआ अवॉर्ड, एक्टर ने बताया किस्सा

शबाना आजमी हुईं फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन खिताब से सम्मानित

टॉक शो मूवर्स एंड शेकर्स के साथ फिर लौट रहे शेखर सुमन, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा प्रीमियर

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख