suvichar

गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर छूटे एक्टर दलीप ताहिल

Webdunia
23 सितम्बर की रात को मुंबई की सड़क पर तमाशा हो गया और दलीप ताहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
 
दलीप ताहिल नशे में थे और गाड़ी चला रहे थे। उन्होंने एक रिक्शे को ठोंक दिया जिससे उसमें बैठी सवारी को चोट लगी। दलीप ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन गणेश विजर्सन होने के कारण सड़क पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक था इसलिए दलीप फंस गए। 
 
रविवार रात 9 बजे यह घटना खार स्थित चाइना गार्डन रेस्टोरेंट के बाहर हुई। दलीप की कार आटो के पीछे टकराई। इससे जेनिता गांधी (उम्र 21 वर्ष) और गौरव चौघ (उम्र 22 वर्ष) को रीढ़ की हड्डी में जोरदार झटका लगा। 

 
इसके बाद दलीप ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन उनकी कार आगे जाकर ट्रैफिक में फंस गई। उनका पीछा किया गया और जब कार का दरवाजा खोला तो पता चला कि कार को अभिनेता दलीप ताहिल चला रहे थे। गौरव का कहना है कि दलीप ने उन्हें धक्का भी दिया।

ALSO READ: राखी सावंत का नाम सुनते ही क्यों भाग खड़ी हुईं सनी लियोनी?

जैसे ही यह बात पुलिस तक पहुंची वो तुरंत वहां हाजिर हुई और सभी को थाने ले गई। गौरव ने दलीप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शराब पीकर कार चलाने के जुर्म में दलीप के खिलाफ मामला दर्ज किया। 
 
दलीप ने अपना ब्लड टेस्ट कराने से भी इंकार किया था। पुलिस ने दलीप को गिरफ्तार कर लिया और बाद में जमानत पर रिहा किया। 

सम्बंधित जानकारी

यश–कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' का पहला रोमांटिक गाना 'तबाही' रिलीज, ऑडियो ने मचाया तहलका

जबरदस्त फिटनेस के साथ 'द पैराडाइज' स्टार नानी ने की मार्च की शुरुआत, वर्कआउट फोटोज ने बढ़ाया तापमान

'तुम्बाड 2' में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री, निभाएंगे रहस्यमयी किरदार

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में गुड टच–बैड टच जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अमर उपाध्याय बोले- चुप्पी नहीं, बच्चों की हिफाजत पहले

'मैं हूं' गाने में सलमान खान ने चलाई अपनी खुद की विंटेज जीप, जानिए क्यों है खास?

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख