Hanuman Chalisa

मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन

Webdunia
बुधवार, 8 जुलाई 2020 (22:47 IST)
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप का 81 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। जगदीप ने कई चर्चित फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा था। जगदीप को फिल्म 'शोले' के सूरमा भोपाली के किरदार से काफी प्रसिद्धि मिली थी।

परिवार के करीबी मित्र निर्माता महमूद अली ने बताया कि जगदीप का बांद्रा के अपने आवास पर रात साढ़े आठ बजे निधन हो गया। आयु संबंधी समस्याओं के कारण वे अस्वस्थ थे।

उनका असली नाम सैयद इश्तियाक जाफरी था। बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी जगदीप के बेटे हैं। जगदीप का जन्म ब्रिटिश इंडिया के दतिया सेंट्रल प्रोविंग में (अब मध्यप्रदेश) 29 मार्च 1939 को हुआ था। जगदीप ने करीब 400 फिल्मों में काम किया था।

जगदीप ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्‍ड आर्ट‍िस्‍ट की थी। कुछ फिल्मों में उन्‍होंने लीड रोल भी निभाया। शम्‍मी कपूर की फिल्म 'ब्रह्मचारी' से उनका कॉमेडियन बनने का सफर शुरू हुआ। फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में उन्‍होंने सलमान खान के पिता का रोल निभाया था।

1988 में उनकी फिल्म 'सूरमा भोपाली' आई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बहुत ज्यादा कामयाब नहीं रही। इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने किया था। जगदीप के दूसरे बेटे नावेद जाफरी ने फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बनाई। जगदीप को 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से भी नवाजा जा चुका है।

पं. नेहरू ने भी की थी तारीफ : जगदीप ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 1951 में बीआर चोपड़ा की फिल्म 'अफसाना' से की थी। इस फिल्म में जगदीप ने बतौर बाल कलाकार काम किया था। इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। इनमें गुरुदत्त की 'आरपार', बिमल रॉय की 'दो बीघा जमीन' जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं।  फिल्म 'हम पंछी एक डाल के' में उनके काम को काफी प्रशंसा मिली थी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी जगदीप के अभिनय की तारीफ की थी। 

पिछले 3 महीनों में बॉलीवुड की 5 हस्तियों का निधन : 3 महीनों में बॉलीवुड के 5 बड़ी हस्तियां इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। अप्रैल महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर ने अपने प्राण त्याग दिए थे। इसके बाद जून के महीने में सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। 3 जुलाई को मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

धुरंधर 2 में केवल दो लाइन गाकर पंजाबी गायक सतिंदर सरताज ने रच दिया इतिहास, 'जाइए सजना' ने बिलबोर्ड पर मचाया धमाल

रामायण फिल्म के कलाकारों की फीस: रणबीर कपूर की फीस 150 करोड़ रुपये, साई पल्लवी को 12 करोड़ रुपये

Blast From Past : दीवार (1975) भाइयों के बीच वैचारिक द्वंद्व की

Blast From Past : मिली (1975) कड़वाहट पर भारी जिंदादिली

डकैत: एक प्रेम कथा में प्यार, धोखा और बदला: आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर के साथ धमाकेदार एक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख