Hanuman Chalisa

कोरोनाकाल में डिलीवरी बॉय बन गया था यह एक्टर, अब एक साथ मिले 3 शोज

WD Entertainment Desk
बुधवार, 16 नवंबर 2022 (16:27 IST)
कोरोनाकाल में कई लोगों को अपने काम-धंधे से हाथ धोना पड़ा था। आम लोग ही नहीं सेलेब्स के पास भी कोई काम नहीं बचा था। टीवी एक्टर लवलेश खनेजा के पास भी कोरोनाकाल में कोई काम नहीं था, ऐसे में उन्हें डिलीवरी बॉय बनकर अपना गुजारा करना पड़ा। 

 
लेकिन अब लवलेश खनेजा की किस्मत फिर से पलट गई है। उन्हें एक साथ तीन शोज मिल गए हैं। खबरों के अनुसार लवलेश ने बताया कि मैंने लॉकडाउन में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम किया। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते मुंबई में शूट्स कैंसिल कर दिए गए थे, तब गोवा में शूटिंग चल रही थी। 
 
उन्होंने कहा, मुझे वहां शूट पर बुलाया गया, मैं किसी तरह मुंबई से गोवा पहुंचा था। लेकिन मेरे पहुंचने के साथ ही वहां की सरकार ने गोवा को पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया। गोवा में रहने को लेकर मैं बहुत ही कंफ्यूज था। मुझे पता लगा कि एक कंपनी को डिलीवरी बॉय की जरूरत है। ऐसे में मैंने तुरंत उसका एंट्रेंस एग्जाम दिया। इस तरह से मुझे जॉब मिल गई। 
 
लवलेश ने कहा, मैं करीब 10 दिनों तक डिलीवरी बॉय की जॉब की। जॉब के दौरान एक दिन मुझे एक रिजॉर्ट में डिलीवरी के लिए भेजा गया। मैं एकता कपूर मैम की प्रोडक्शन टीम के एक मेंबर से मिला। मैंने उनके साथ अपनी प्रोफाइल शेयर कर दी।
 
उन्होंने कहा, फिर मुझे एक दिन अचानक प्रोडक्शन से फोन आया और उन्होंने मुझे बड़ा ऑफर दिया। मुझे उनसे एक नहीं बल्कि एक के बाद एक तीन प्रोजेक्ट्स मिल गए। इनमें कुमकुम भाग्य। मोल्की और ये हैं चाहतें शामिल थे। तब मुझे एहसास हुआ कि ऊपर वाले के पास हमेशा हमारे लिए खास प्लान होते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

घड़ी से शुरू हुआ सपना कैसे बना भारत की पहचान? ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

‘डॉन 3’ को लेकर उठे विवाद के बीच रणवीर सिंह का बड़ा बयान, कहा- मैं अफवाहों का हिस्सा नहीं बनना चाहता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख