'मणिकर्णिका' की एक्ट्रेस रजिता कोचर का निधन, 70 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

WD Entertainment Desk
शनिवार, 24 दिसंबर 2022 (17:01 IST)
Photo - Instagram
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस रजिता कोचर का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। रजिता कोचर कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी थीं। वह आखिरी बार कंगना रनौट की फिल्म 'मणिकर्णिका' में नजर आई थीं। 

 
बताया जा रहा है कि रजिता कोचर का निधन किडनी फेलियोर की वजह से हुआ। रजिता के निधन की जानकारी उनकी भतीजी नुपुर ने दी है। नुपुर ने टाइम्स इंडिया को बताया कि उन्हें सितंबर, 2021 में ब्रेन स्ट्रोक आया था। इस वजह से वह पैरालिसिस से जूझ रही थीं। हालांकि वह ठीक हो रही थीं। 
 
लेकिन मंगलवार 20 दिसंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी और पेट में भी दर्द हो रहा था। फौरन हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत 23 दिसंबर को इतनी खराब हो गई कि उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। उसी रात को करीब सवा 10 बजे उनका निधन हो गया।
 
रजिता कोचर ने पिया का घर, कवच- काली शक्तियों से, कहानी घर घर की और तंत्र जैसे कई टीवी शोज में काम किया था। इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रमेश सिप्पी : शोले से इतनी बड़ी लाइन खींची कि जिसे पार करना हो गया मुश्किल

कपिल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, रेमो, राजपाल यादव और सुगंधा मिश्रा भी निशाने पर

साउथ में धमाल मचाने के बाद नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला की डाकू महाराज हिंदी में 24 जनवरी को रिलीज होगी

स्काईफोर्स: भारत के पहले एयर स्ट्राइक की कहानी, अक्षय कुमार निडर पायलट के रोल में

इमरजेंसी फिल्म हिट है या फ्लॉप, जानें क्या है कंगना रनौट की फिल्म का हाल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख